Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Australia vs Pakistan Highlights 3rd Test rain has had the final say and early Stumps has been called on Day 2 AUS vs PAK David Warner
AUS vs PAK: सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन बारिश बनी खलनायक, पाकिस्तान अभी भी 197 रन आगे

AUS vs PAK: सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन बारिश बनी खलनायक, पाकिस्तान अभी भी 197 रन आगे

संक्षेप:

AUS vs PAK Highlights 2nd Test, Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन है। पाकिस्तान अभी भी मेजबानों से 197 रन आगे हैं।

Jan 04, 2024 11:58 am ISTLokesh Khera लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

AUS vs PAK Highlights 2nd Test, Day 2: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश खलनायक बनी। खराब रोशनी की वजह से मैच रुकने तक मात्र 47 ओवर की ही खेल हो पाया, इसके बाद बारिश ने दस्तक दी और समय से पहले दिन का अंत करना पड़ा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बोर्ड पर लगाए। क्रीज पर मार्नस लाबुशेन (23) के साथ स्टीव स्मिथ (6) मौजूद हैं। पाकिस्तान अभी भी मेजबानों से 197 रन आगे हैं। मेहमान टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बोर्ड पर लगाए थे। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान के अलावा आगा सलमान और आमेर जमाल ने अर्धशतकीय पारी खेली थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत 6 रनों से की थी। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा को अच्छी शुरुआत मिली और दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। डेविड वॉर्नर का 20 के निजी स्कोर पर सईम अयूब ने स्लिप में आसान सा कैच छोड़ा था। इसके बाद ऐसा लगने लगा था कि फेयरवेल टेस्ट में किस्मत वॉर्नर के साथ है, हालांकि 34 के निजी स्कोर पर आगा सलमान ने उन्हें स्लिप में बाबर आजम के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद उस्मान ख्वाजा का साथ देने मार्नस लाबुशेन आए थे। ख्वाजा इस मैच में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, मगर वह शुरुआत को बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर पाए। 47 के निजी स्कोर पर उन्हें आमेर जमाल ने आउट किया।

टी टाइम से पहले खराब रोशनी की वजह से मैच को रोकना पड़ा। लाइट्स कम होने की वजह से अंपायर ने पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को दोनों छोर से स्पिन गेंदबाजी कराने का ऑप्शन दिया, मगर मसूद एक एंड से तेज गेंदबाजी चाहते थे। इस वजह से अंपायर को मैच रोकना पड़ा, इसके बाद बारिश ने दस्तक औऱ दिन के खेल को जल्दी समाप्त करना पड़ा। 

बता दें, तीन टेस्ट मैच की इस सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।