Australia suffered a big blow Mitchell Marsh Out of World Cup 2023 Indefinitely Flies Home For Personal Reasons ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, मिचेल मार्श वर्ल्ड कप 2023 से अनिश्चितकाल के लिए बाहर; जानें वजह, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Australia suffered a big blow Mitchell Marsh Out of World Cup 2023 Indefinitely Flies Home For Personal Reasons

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, मिचेल मार्श वर्ल्ड कप 2023 से अनिश्चितकाल के लिए बाहर; जानें वजह

Mitchell Marsh Out of World Cup 2023: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पुष्टि की कि मिचेल मार्श निजी कारणों के चलते आनन फानन में स्वदेश लौट आए हैं। वह टीम के साथ कब जुड़ेंगे इसकी जानकारी नहीं है।

Lokesh Khera लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 2 Nov 2023 10:59 AM
share Share
Follow Us on
ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, मिचेल मार्श वर्ल्ड कप 2023 से अनिश्चितकाल के लिए बाहर; जानें वजह

Mitchell Marsh Out of World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के बीच ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा है। मार्श निजी कारणों के चलते स्वदेश लौट गए हैं और वह अनिश्चितकाल के लिए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना अगला मुकाबला शनिवार को खेलना है। ग्लेन मैक्सवेल के चोटिल होने के बाद मार्श का यूं बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए वाकई में बड़ा झटका है। बता दें, सोमवार को गोल्फ खेलने के दौरान मैक्सवेल चोटिल हो गए थे और इस चोट के चलते वह भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को मार्श के पर्थ लौटने की पुष्टि की। बोर्ड ने बताया कि मार्श बुधवार रात ही ऑस्ट्रेलिया लौट आए हैं। CA ने बताया 'ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श पर्सनल रिजन के चलते कल देर रात आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से स्वदेश लौट आए हैं। टीम में उनकी वापसी की समयसीमा की पुष्टि की जानी है। इसके बारे में कोई अन्य डिटेल्स नहीं है।'

हालांकि टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि मार्कस स्टोइनिस पिंडली की चोट से उबरने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। इस चोट के चलते उन्होंने पिछले दो मुकाबले, नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड के खिलाफ, मिस कए थे।

मैक्सवेल और मार्श के बाहर होने के बाद कैमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशेन का खेलना तय है।

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास केवल 13 फिट खिलाड़ी होंगे, जबकि सीन एबॉट और एलेक्स कैरी ही टीम में उपलब्ध अन्य खिलाड़ी हैं।

मार्श की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ को अपने पसंदीदा स्थान नंबर-3 पर खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया मार्श और मैक्सवेल की गैरमौजूदगी में टीम का संतुलन कैसे बिठाएगी ये सबसे बड़ा सवाल है।