T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी लॉन्च होने के बाद दिनेश कार्तिक का कमेंट वायरल, जानिए क्यों

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दरअसल ईएसपीएनक्रिकंफो ने अपने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और जाेश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप के लिए लॉन्च की गई ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी में नजर आ रहे हैं।

australia reveal their indigenous kit

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी नई स्वदेशी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। एरोन फिंच की कप्तानी वाली माैजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आगामी टी20 वर्ल्ड कप में स्वदेशी-थीम वाली किट पहनेगी। यह पहली बार है जब कंगारू टीम किसी बड़े टूर्नामेंट में फर्स्ट नेशंस का प्रतिनिधित्व करने वाली जर्सी पहनेगी। टीम की इस नई जर्सी में टॉप के ट्रंक पर ब्लैक स्लीव्स के साथ-साथ ग्रीन और गोल्ड ढलान है और शर्ट के चारों ओर कलाकृति बनी हुई है। इसके अलावा जर्सी में गोल्डन और हरे रंग की कलाकृति दिखाई देगी। आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की जर्सी लॉन्च होने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 

T20 World Cup के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, दिग्गज ऑलराउंडर बाहर

दरअसल, ईएसपीएनक्रिकंफो ने अपने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और जाेश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप के लिए लॉन्च की गई ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए भी खेलते हैं और कार्तिक भी इस सीजन में बैंगलोर की टीम का ही हिस्सा थे। ऐसे में कार्तिक ने इन तीनों के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, '''उन्हें अन्य फ्रेंचाइजी से भी टीम चुनने की जरूरत है ना कि केवल आरसीबी से।''

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये 3 खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

हालांकि DK ने ये बातें मजाक में कही हैं। लेकिन उनका कमेंट अब खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ सिडनी में खेलना है। 

T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्ड्सन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा, एश्टन एगर, पैट कमिंस (उप कप्तान)।

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20 वर्ल्ड कप के लिए AUS की नई जर्सी लॉन्च, DK का कमेंट वायरल