भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये 3 खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आने पहले से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ी भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। इनमें मिचेल मार्श, स्टार्क और स्टोइनिस का नाम शामिल है।

sri lanka vs australia

ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरू होने वाले ICC T20 विश्व कप से पहले मेजबान टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ी भारत के अपने आगामी दौरे से बाहर हो गए हैं। एक तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों को ये झटका लगा है। 

अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (घुटने) और प्रमुख ऑलराउंडर मिचेल मार्श (टखने) और मार्कस स्टोइनिस (साइड) चोट के कारण भारत दौरे पर नहीं आएंगे। हालांकि, 22 अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती मैच के लिए इनके फिट होने की उम्मीद है। 

चोटिल खिलाड़ियों को रिप्लेस करने वाले खिलाड़ियों का भी ऐलान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज नाथन एलिस, डैनियल सैम्स और सीन एबॉट की एंट्री हो गई है। ये तीन खिलाड़ी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले इस सप्ताह के अंत में भारत के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।

स्टोइनिस के चोटिल होने से टिम डेविड के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मिचेल मार्श की अनुपस्थिति में प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है, जिन्हें माना जा रहा था कि वे ड्रॉप किए जाएंगे।  

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है

एरोन फिंच (c), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड और एडम जैम्पा। 

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये 3 खिलाड़ी हुए टीम से बाहर