T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को सता रहा इस बात का डर, आयरलैंड मैच से पहले किया बड़ा खुलासा

एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल एकमात्र विकेटकीपर वेड ऑस्ट्रेलिया के दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले बुधवार को लेग स्पिनर एडम जम्पा का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था।

andrew mcdonald

एडम जम्पा और मैथ्यू वेड के टी20 विश्वकप 2022 के दौरान कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने आशंका जताई है कि उनकी टीम में वायरस के अधिक मामले हो सकते हैं। टीम में शामिल एकमात्र विकेटकीपर वेड ऑस्ट्रेलिया के दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले बुधवार को लेग स्पिनर जम्पा का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। वेड का हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को बारिश के कारण रद्द कर दिए गए मैच में खेलना तय था।

मैकडोनाल्ड ने मैच रद्द किए जाने के बाद कहा, ''इसकी पूरी संभावना है की टीम में कोविड-19 कुछ और मामले आ सकते हैं। मैथ्यू वेड आज मैच में खेलने जा रहा था इसलिए प्रत्येक अलग-अलग तरह से वायरस से प्रभावित होता।'' 

अगर थोड़ी सी भी शर्म है तो रमीज राजा को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए'

जम्पा को इससे पहले कोविड से संक्रमित पाया गया था और वह श्रीलंका के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल अन्य क्रिकेटर हैं जिनका परीक्षण पॉजिटिव आया है लेकिन वह रविवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच में खेले थे। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए मामलों के लिए अनिवार्य पृथकवास का नियम हटा दिया था। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वर्तमान नियमों के अनुसार पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी को टी20 विश्व कप मैच में खेलने या अपने साथियों के साथ अभ्यास करने से नहीं रोका जा सकता। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऑस्ट्रेलियाई कोच मैकडोनाल्ड को सता रहा इस बात का डर, किया खुलासा