Ashes 2021-22: दूसरा टेस्ट जीतने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के Point Table में ऑस्ट्रेलिया की छलांग, भारत को लगा झटका

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 275 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है। एडिलेड के ओवल मैदान पर खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट मैच के पांचवें और...

aus vs eng

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 275 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है। एडिलेड के ओवल मैदान पर खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को इंग्लैंड की टीम 468 रनों के लक्ष्य के जवाब में 192 रन ही बना सकी। दो टेस्ट मैचों में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया अभी भी श्रीलंका के साथ टॉप पर कायम है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वॉइंट टेबल में श्रीलंका इस समय सबसे ऊपर है, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया भी उसके साथ संयुक्त रूप से टॉप पर कायम है क्योंकि उसके भी परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स श्रीलंका के बराबर है।

— ICC (@ICC) December 20, 2021

इग्लैंड की टीम सबसे नीचे से दूसरे नंबर पर है। उसने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल 2021-23 में छ मैचों में अब तक केवल एक में जीत दर्ज की है जबकि चार में उसे हार मिली है। भारत ने इस दौरान अबतक तीन टेस्ट मैचों में एक हारा है और दो जीता है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने इस अवधि में अबतक अपने दोनों मैच जीते हैं। 

Ashes 2021-22: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रन से रौंदा, सीरीज में ली 2-0 बढ़त 

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के अब 100 परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स है। इसके बाद पाकिस्तान की टीम है, जिसके 75.00 परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स है। भारत इस मामले में तीसरे नंबर पर है। भारत के 58.33 परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के 24-24 प्वाइंट्स है जबकि पाकिस्तान के 36 और भारत के 42 है। लेकिन उसका परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स कम है।    

टीम की रैंकिंग परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स के हिसाब से तय होगी। जीत के लिए 12 प्वॉइंट्स, टाई मैच के लिए छह प्वॉइंट्स, ड्रॉ मैच के लिए चार प्वॉइंट्स और हार के लिए कोई प्वॉइंट नहीं होगा। जीतने पर 100 परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स, टाई पर 50 परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स, ड्रॉ पर 33.33 परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स और हारने पर 0 परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स होगा।

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एडिलेड टेस्ट जीतने के बाद WTC के Point Table में किस नंबर पर है AUS?