ICC World Test Championship Point Table: न्यूजीलैंड को हरा ऑस्ट्रेलिया ने भारत से फासला किया और कम, श्रीलंका नंबर 3 पर
ICC World Test Championship Point Table: ऑस्ट्रेलिया ने यहां वाका स्टेडियम में खेले गए पहले दिन-रात टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार (15 दिसंबर) को न्यूजीलैंड को 296 रनों से करारी मात दी। इस जीत से...
ICC World Test Championship Point Table: ऑस्ट्रेलिया ने यहां वाका स्टेडियम में खेले गए पहले दिन-रात टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार (15 दिसंबर) को न्यूजीलैंड को 296 रनों से करारी मात दी। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को 40 अंक मिले और अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उसके आठ मैचों में 216 अंक हो गए हैं। भारतीय टीम सात मैचों में सात जीत के साथ 360 अंक लेकर टॉप पर है।
वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट में चार दिन की बारिश के बाद रविवार को पांचवें और अंतिम दिन पूरा खेल हुआ, जिसमें पाकिस्तान के बल्लेबाजों आबिद अली तथा बाबर आजम ने शतक ठोके। मैच ड्रॉ समाप्त हुआ। आबिद ने इस तरह पदार्पण टेस्ट में शतक बनाने की उपलब्धि हासिल की। मैच ड्रॉ होने की वजह से श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों को 20-20 अंक मिले। श्रीलंका के 80 अंक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
VIDEO: मैदान में घुसा '12वां खिलाड़ी', विंडीज खिलाड़ियों ने भगाने के लिए लगाई दौड़
VIDEO: खिलाड़ी से टकराकर मैदान पर गिरे अंपायर अलीम डार
एक नजर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉ़इंट टेबल परः
टीम | M | W | L | T | D | N/R | PT | |
भारत | 7 | 7 | 0 | 0 | 0 | 0 |
|
|
ऑस्ट्रेलिया | 8 | 5 | 2 | 0 | 1 | 0 | 216 | |
श्रीलंका | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 0 | 80 | |
न्यूजीलैंड | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 0 | 60 | |
इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 56 | |
पाकिस्तान | 3 | 0 | 2 | 0 | 1 | 0 | 20 | |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 | |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 | |
दक्षिण अफ्रीका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
M: मैच, W: जीत, L: हार, T: टाई, D: ड्रॉ, N/R: नो रिजल्ट, PT: प्वॉइंट्स
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स का क्या सिस्टम है-
दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट सिस्टम के मुताबिक दो मैचों की सीरीज में जीतने पर 60 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 30 प्वॉइंट्स और ड्रॉ के 20 प्वॉइंट्स मिलेंगे, जबकि हारने पर एक भी प्वॉइंट नहीं होगा। कितने भी मैचों की सीरीज हो हारने वाली टीम को कोई प्वॉइंट नहीं मिलेगा। वहीं तीन मैचों की सीरीज में जीतने पर 40 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 20 प्वॉइंट्स और ड्रॉ होने पर 13 प्वॉइंट्स होंगे।
चार मैचों की सीरीज में जीतने वाली टीम को 30 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 15 प्वॉइंट्स और मैच ड्रॉ होने पर 10 प्वॉइंट्स होंगे। जबकि पांच मैचों की सीरीज में जीतने पर 24 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 12 प्वॉइंट्स और ड्रॉ होने पर आठ प्वॉइंट्स होंगे। (टाई और ड्रॉ होने पर दोनों टीमों के एक जैसे प्वॉइंट्स मिलेंगे।)