फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटAUSvIND: ब्रिसबेन में भारत ने AUS को चटाई धूल, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

AUSvIND: ब्रिसबेन में भारत ने AUS को चटाई धूल, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट तीन विकेट से जीत लिया है। ऋषभ पंत ने जोश हेजलवुड की गेंद पर चौका जड़ भारत को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस तरह से भारत ने लगातार तीसरे साल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज...

Rishabh Pant and Mohammed Siraj
1/ 6Rishabh Pant and Mohammed Siraj
Rishabh Pant (BCCI)
2/ 6Rishabh Pant (BCCI)
Rishabh Pant
3/ 6Rishabh Pant
pujara photo- social media
4/ 6pujara photo- social media
Shubman Gill (BCCI)
5/ 6Shubman Gill (BCCI)
Shubman Gill and Rohit Sharma
6/ 6Shubman Gill and Rohit Sharma
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 19 Jan 2021 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट तीन विकेट से जीत लिया है। ऋषभ पंत ने जोश हेजलवुड की गेंद पर चौका जड़ भारत को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस तरह से भारत ने लगातार तीसरे साल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। ऋषभ पंत 89 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। 32 सालों में यह ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है। ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया पिछले 32 सालों में कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है।

CLICK HERE FOR FULL CRICKET SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

01:10 PM: 96.6 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद को चौके के लिए भेजकर ऋषभ पंत ने भारत को ब्रिसबेन टेस्ट में तीन विकेट से जीत दिलाई। भारत ने सात विकेट पर 329 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया। पंत 89 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

01:05 PM: जोश हेजलवुड ने शार्दुल ठाकुर को नाथन लायन के हाथों कैच कराकर भारत को सातवां झटका दिया। भारत ने 325 रनों पर गंवाया सातवां विकेट। जीत के लिए भारत को तीन रनों की जरूरत है। ऋषभ पंत का साथ देने नवदीप सैनी आए हैं।

12:59 PM: नाथन लायन की गेंद पर 22 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड हो गए हैं। भारत ने 318 रनों पर छठा विकेट गंवाया। भारत को जीत के लिए अब 25 गेंद पर 10 रनों की जरूरत है।

12:54 PM: जोश हेजलवुड के ओवर से भारत के खाते में आए 9 रन। 95 ओवर के बाद स्कोर 313/5, ऋषभ पंत 76 और वॉशिंगटन सुंदर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत।

12:48 PM: नाथन लायन के ओवर से 15 रन आए। भारत का स्कोर 304/5, ऋषभ पंत 71 और वॉशिंगटन सुंदर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर में भारत को जीत के लिए चाहिए 24 रन। 

12:43 PM: पैट कमिंस के ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया की जीत की उम्मीद बनाए रखी है। 11 रन इस ओवर से आए और अब भारत को जीत के लिए 7 ओवर में बनाने होंगे 39 रन। 

12:38 PM: नाथन लायन का एक और अच्छा ओवर, इस ओवर से तीन रन आए। 92 ओवर में भारत का स्कोर 278/5, जीत के लिए भारत को अब भी 50 रनों की जरूरत है, जबकि 8 ओवर का मैच बचा है।

12:35 PM: पैट कमिंस का मेडेन ओवर, 91 ओवर के बाद भारत का स्कोर 275/5, वॉशिंगटन सुंदर 8 और ऋषभ पंत 59 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को 9 ओवर में अब 53 रनों की जरूरत है।

12:31 PM: नाथन लायन का बढ़िया ओवर, इस ओवर से महज 2 रन आए। अब भारत को 10 ओवर में जीत के लिए 53 रन बनाने होंगे। 

12:28 PM: 89 ओवर में भारत का स्कोर 273/5, ऋषभ पंत 58 और वॉशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। जीत से भारत 55 रन दूर है।

12:19 PM: भारत को 265 रनों पर लगा पांचवां झटका, मयंक अग्रवाल 9 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर मैथ्यू वेड को कैच थमाकर लौटे पवेलियन। 87 ओवर में भारत का स्कोर 265/5, ऋषभ पंत का साथ देने आए हैं वॉशिंगटन सुंदर। 

12:04 PM: 83.6 ओवर में ऋषभ पंत ने जोश हेजलवुड की गेंद पर सिंगल लेकर पचासा पूरा किया। मयंक अग्रवाल और पंत तेजी से रन बना रहे हैं और जीत से फासला कम कर रहे हैं। 

11:45 AM: 80.2 ओवर में भारत को चौथा झटका लगा है। चेतेश्वर पुजारा 56 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इस तरह से भारत ने अपना चौथा विकेट 228 रनों पर गंवा दिया है। ऋषभ पंत का साथ देने मयंक अग्रवाल आए हैं। 

11:14 AM: 73.2 ओवर में मार्नस लाबुशेन की गेंद पर चौका लगाकर पुजारा ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया। पुजारा ने 196 गेंदों पर सात चौकों की मदद से फिफ्टी जड़ी। 74 ओवर में भारत का स्कोर 217/3, पुजारा 52 और ऋषभ पंत 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:03 AM: 70.6 ओवर में नाथन लायन की गेंद पर ऋषभ पंत ने शानदार छक्का जड़ा और इसके साथ ही भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। 71 ओवर में भारत का स्कोर 201/3 है, चेतेश्वर पुजारा 45 और ऋषभ पंत 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए अब 127 रनों की जरूरत है। 

10:35 AM: टी ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो चुका है, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 145 रनों की जरूरत है और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चटकाने होंगे सात विकेट।

10:12 AM: मैच के आखिरी दिन का टी ब्रेक, भारत का स्कोर 183/3, दूसरे सेशन में भारत ने 100 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। मैच अब काफी रोमांचक होगा। आखिरी सेशन में टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 145 रन और ऑस्ट्रेलिया को चाहिए सात विकेट।

09:48 AM: भारत ने 167 रनों पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। पैट कमिंस की गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे 24 रन बनाकर आउट हुए। भारत को 56.5 ओवर में यह झटका लगा। इस विकेट से साथ मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। 57 ओवर में भारत का स्कोर 167/3 है, चेतेश्वर पुजारा 37 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि उनका साथ देने ऋषभ पंत आए हैं। भारत को जीत के लिए 161 रनों की जरूरत है।

09:04 AM: नाथन लायन ने ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी कराई है। टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 91 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 132 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया। लायन की गेंद पर गिल ने स्टीव स्मिथ को कैच थमाया। पुजारा का साथ देने क्रीज पर अब कप्तान अजिंक्य रहाणे आए हैं।

08:52 AM: भारत ने मिचेल स्टार्क के एक ओवर में कुल 20 रन बटोरे, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/1, शुभमन गिल 89 और चेतेश्वर पुजारा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए अब 201 रनों की जरूरत है। इस ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की साझेदारी भी पूरी हो गई। ऑस्ट्रेलिया पर अब हार का संकट मंडराने लगा है। 

08:30 AM: 42 ओवर में भारत का स्कोर 100/1 हो गया है। 41.4 ओवर में चेतेश्वर पुजारा के साथ भारत ने 100 रनों का आंकड़ा छुआ। शुभमन गिल और पुजारा ने मिलकर टीम इंडिया की मैच पर पकड़ और भी मजबूत कर दी है। भारत को जीत के लिए अब 228 रनों की जरूरत है, जबकि उसके अभी 9 विकेट बचे हैं। गिल 73 रन बनाकर जबकि पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:13 AM: लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे हैं, जबकि भारत की ओर से शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा पारी को आगे बढ़ाने उतरे हैं।

07:34 AM: मैच के आखिरी दिन का लंच ब्रेक हो गया है। भारत का स्कोर 83/1 है, शुभमन गिल 64 और चेतेश्वर पुजारा 8 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। भारत जीत से अब 245 रन दूर है, जबकि दिन के अभी करीब 62 ओवर बचे हैं। पहला सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। 18 रन पर रोहित शर्मा का विकेट गंवाने के बाद से टीम इंडिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। 

06:55 AM: 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66/1 है, भारत को जीत के लिए अब 262 रनों की जरूरत है। शुभमन गिल 53 और चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

06:52 AM: 28.1 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर दो रन लेकर शुभमन गिल ने पचासा जड़ा। इस दौरे पर यह गिल की दूसरी हाफसेंचुरी है। गिल ने पुजारा के साथ मिलकर पारी को संभाला है और टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई है।

06:29 AM: 22.1 ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा और इसके साथ ही भारत ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। गिल अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। 22.1 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 53/1 है, गिल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

06:20 AM: ड्रिंक्स ब्रेक हो गया है, भारत का स्कोर 20 ओवर में 44/1 है, शुभमन गिल 35 और चेतेश्वर पुजारा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए अब भी 284 रनों की जरूरत है।

05:56 AM: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/1, शुभमन गिल 21 और चेतेश्वर पुजारा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को अब जीत के लिए 298 रनों की जरूरत है, जबकि उनके 9 विकेट बचे हुए हैं।

05:29 AM: पैट कमिंस की गेंद पर रोहित शर्मा ने विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमाया और इस तरह से टीम इंडिया ने दूसरी पारी में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। रोहित 7 रन बनाकर आउट हुए, भारत ने 18 रनों पर पहला विकेट गंवाया। शुभमन गिल का साथ देने क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा आए हैं।

05:25 AM: पांचवें दिन के पहले छह ओवरों में मिचेल स्टार्क ने एक भी ओवर नहीं डाला है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने ही गेंदबाजी की है। मैच के चौथे दिन स्टार्क हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान नजर आ रहे थे। स्टीव स्मिथ ने चौथे दिन के खेल खत्म होने के मैच के बाद कहा था कि मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए है।

05:00 AM: पांचवें दिन का खेल शुरू, मैच से पहले हल्की बारिश हुई, लेकिन मैच समय पर शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दूसरी पारी में 4/0 के स्कोर को आगे बढ़ाने के लिए क्रीज पर उतरे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें