AUSvIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग XI की पांच बड़ी बातें

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेला जाना है। इस मैच से एक दिन पहले ही टीम इंडिया ने...

AUSvIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग XI की पांच बड़ी बातें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेला जाना है। इस मैच से एक दिन पहले ही टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया की ओर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलेंगे। एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 36 रन ही बना सकी थी, जिसके बाद से पृथ्वी शॉ और ऋद्धिमान साहा का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा था, इसके अलावा कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट गए हैं और वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के चलते सीरीज के बचे हुए मैचों से बाहर हो चुके हैं। चलिए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के प्लेइंग XI की पांच अहम बातों पर-

आमिर के रिटायरमेंट विवाद पर बोले इंजमाम, टीम पर पड़ेगा गलत प्रभाव

1- सलामी बल्लेबाज के तौर पर शुभमन करेंगे टेस्ट डेब्यूः पिछले कुछ समय से शुभमन गिल टेस्ट टीम का हिस्सा तो बने हैं, लेकिन अभी तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुभमन का रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 23 मैचों की 38 पारियों में 68.78 की औसत से कुल 2270 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 268 है, जबकि उनके बल्ले से 7 सेंचुरी और 11 हाफसेंचुरी निकल चुकी हैं। शुभमन वनडे इंटरनैशनल में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें डेब्यू टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला था। पहले टेस्ट की दोनों पारियों में पृथ्वी शॉ 0 और 4 रन बनाकर आउट हुए। शॉ पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं और ऐसे में गिल को टीम में जगह मिली। 

2- मोहम्मद सिराज के लिए खास होगा टेस्ट डेब्यूः ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए सिराज के पिता का निधन हुआ, लेकिन वह स्वदेश नहीं लौटे। सिराज के पिता का सपना था कि वह टीम इंडिया के लिए खेलें और टीम को जीत दिलाएं। सिराज अपने पिता के इस सपने को पूरा करना चाहते हैं और यही वजह है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से स्वदेश नहीं लौटे। सिराज ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले दो प्रैक्टिस मैच भी खेले और इस दौरान कुल पांच विकेट लिए। सिराज ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और यही वजह है कि चोटिल शमी की जगह उन्हें नवदीप सैनी पर तरजीह दी गई।

सहवाग ने किया टीम इंडिया को विश, शेयर की मेलबर्न की अपनी यादगार पारी

3- ऋषभ पंत के लिए होगी अग्नि-परीक्षाः पंत ने टेस्ट करियर का शानदार आगाज किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में सेंचुरी भी जड़ी है, लेकिन इसके बाद वह वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड में बुरी तरह फेल हुए। इसके अलावा पंत का फॉर्म लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी हिला हुआ नजर आया, जिसके चलते उन्हें प्लेइंग XI से बाहर किया गया। पंत ने इस टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में सेंचुरी ठोकी थी। वहीं साहा पहले टेस्ट की दोनों पारियों में फेल हुए, जिसके चलते उन्हें बेंच पर वापस जाना पड़ा और पंत को टीम में जगह मिली। हालांकि पंत के लिए यह किसी अग्नि-परीक्षा से कम नहीं होगा।

4- पांच गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारतः रविंद्र जडेजा की प्लेइंग XI में वापसी हुई है, जिसके साथ ही टीम इंडिया इस मैच में पांच गेंदबाजों के साथ उतरेगा। पिछले मैच में आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव के रूप में चार ही स्पेशलिस्ट गेंदबाज थे। जडेजा की वापसी से टीम इंडिया की बल्लेबाजी में भी गहराई आएगी और गेंदबाजी को तो मजबूती मिलेगी ही। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जडेजा टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

5- केएल राहुल को फिर नहीं मिला मौकाः राहुल को एक बार फिर प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली है। ऐसा माना जा रहा था कि राहुल की टीम में वापसी होगी। विराट कोहली की जगह उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा, जबकि हनुमा विहारी की जगह रविंद्र जडेजा को मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जडेजा को विराट की जगह टीम में जगह मिली, जबकि हनुमा विहारी टीम में टिके हुए हैं। केएल राहुल ने 36 टेस्ट मैचों में 34.58 की औसत से 2006 रन बनाए हैं। इसमें 5 सेंचुरी और 11 हाफसेंचुरी शामिल हैं। राहुल ने अपना आखिरी टेस्ट अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।