asia cup 2023 Rohit Sharma Virat Kohli pair scored fastest 5000 runs in ODI विश्व कप से पहले रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाली बनी सबसे तेज जोड़ी, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़asia cup 2023 Rohit Sharma Virat Kohli pair scored fastest 5000 runs in ODI

विश्व कप से पहले रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाली बनी सबसे तेज जोड़ी

एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, यह जोड़ी वनडे में 5000 रन पूरे करने वाली सबसे तेज जोड़ी बन गई।

Dheeraj Pal लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 12 Sep 2023 08:49 PM
share Share
Follow Us on
विश्व कप से पहले रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाली बनी सबसे तेज जोड़ी

एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। यह जोड़ी वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाली जोड़ी बन गई है। कोहली और रोहित वनडे मैचों में भारत के लिए एक जबरदस्त साझेदारी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 86 पारियों में एक साथ 5008 वनडे रन बनाए हैं।

इस दौरान रोहित और कोहली की साझेदारी का औसत 62.47 है, जिसमें उनके नाम 18 शतकीय और 15 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं। यह उपलब्धि उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में 8वीं सर्वश्रेष्ठ जोड़ी के रूप में स्थापित करती है।

कोहली और रोहित से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स के नाम 97 पारियों में सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड था। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा (105) पारियों में 5000 रनों की साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इसके अलावा रोहित और कोहली 5000 वनडे रन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय नॉन-ओपनिंग जोड़ी भी बन गए। बता दें कि सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम ODI में एक जोड़ी के रूप में सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस जोड़ी ने 176 पारियों में 8227 रन बनाए हैं। 

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, GT vs SRH, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |