फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटकब खेला जाएगा Asia Cup 2023 का अगला मुकाबला? इस दिन होगा इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच

कब खेला जाएगा Asia Cup 2023 का अगला मुकाबला? इस दिन होगा इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच

Asia Cup 2023 Next Match: एशिया कप शेड्यूल में फिलहाल 2 दिन का ब्रेक है। सुपर-4 का अगला मुकाबला 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, वहीं 10 तारीख को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच होगा।

कब खेला जाएगा Asia Cup 2023 का अगला मुकाबला? इस दिन होगा इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 07:11 AM
ऐप पर पढ़ें

Asia Cup 2023 Next Match: एशिया कप 2023 का कारवां अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सुपर-4 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप कर लिया है, वहीं भारत और श्रीलंका ने सुपर-4 में अपने अभियान का आगाज अभी तक नहीं किया है। पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मुकाबले के बाद एशिया कप 2023 के शेड्यूल में दो दिन का ब्रेक था। पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मैच 6 सितंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को जीतने के बाद दोनों टीमें कोलंबो पहुंच चुकी है। 7 और 8 सितंबर को एशिया कप 2023 का कोई मुकाबला नहीं खेला जाना है, अब 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का अगला मैच खेला जाएगा। इसके एक दिन बाद इंडिया वर्सेस पाकिस्तान बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। इनके अलावा 11 और 13 सितंबर दो ऐसे दिन रहेंगे जब एशिया कप का कोई मैच नहीं खेला जाएगा। आइए जानते हैं एशिया कप 2023 सुपर-4 का पूरा शेड्यूल-

AUS vs SA: मार्नस लाबुशेन के लिए कन्कशन रूल फिर बना वरदान, प्लेइंग XI का हिस्सा ना होकर भी मचाया धमाल

इंडिया एशिया कप 2023 अगला मैच

एशिया कप 2023 में भारत का अगला मुकाबला 10 सितंबर को चिर-प्रतीद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। पाकिस्तान बांग्लादेश को सुपर-4 के पहले मुकाबले में रौंदकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप कर चुकी है, वहीं अब टीम इंडिया की नजरें पाकिस्तान को धूल चटाकर अपना खाता खोलने पर होगी। पाकिस्तान के बाद भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी मैच खेलने हैं। श्रीलंका से टीम इंडिया 12 सितंबर को भिड़ेगी, वहीं बांग्लादेश से उनका सुपर-4 का आखिरी मैच 15 सितंबर को होगा।

Asia Cup 2023: सुपर-4 के बचे हुए मैच धुले, तो कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी फाइनल? PAK का पहुंचना हो जाएगा पक्का

Asia Cup 2023 Super-4 Schedule Next Matches-

9 सितंबर- श्रीलंका वर्सेस बांग्लादेश
10 सितंबर- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान
12 सितंबर- इंडिया वर्सेस श्रीलंका
14 सितंबर- पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका
15 सितंबर- इंडिया वर्सेस बांग्लादेश 

17 सितंबर- फाइनल

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें