फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटक्या एशिया कप 2022 में भारत लगाएगा जीत की हैट्रिक? ये 2 अजब-गजब संयोग करते हैं इशारा

क्या एशिया कप 2022 में भारत लगाएगा जीत की हैट्रिक? ये 2 अजब-गजब संयोग करते हैं इशारा

2018 एशिया कप के ग्रुप की बात करें तो ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ हांग कांग था, वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश थी। इस बार भी ग्रुप समीकरण यही है।

क्या एशिया कप 2022 में भारत लगाएगा जीत की हैट्रिक? ये 2 अजब-गजब संयोग करते हैं इशारा
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 26 Aug 2022 08:26 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

एशिया कप 2022 का आगाज होने मे अब महज एक ही दिन बाकी है। यूएई में आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को करेगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजरें इस साल एशिया कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारत ने 2016 और 2018 में एशियाई किंग रह चुका है, ऐसे में लगातार तीसरी बार रोहित शर्मा टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। भारत की खिताब की दावेदारी को दो संयोग मजबूत करते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

ENG vs SA 2nd Test: साउथ अफ्रीका को पहले दिन 151 रनों पर ढेर कर इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने लूटी महफिल

श्रीलंका से यूएई पहुंचा एशिया कप 2022

एशिया कप 2022 की मेजबानी पहले श्रीलंका को मिली थी। मगर आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की हालत को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आखिरी समय पर अपने हाथ वापस खींच लिए। श्रीलंका के इस फैसले के बाद न्यूट्रल वेन्यू यूएई को मेजबानी का मौका दिया गया। बता दें, 2018 का एशिया कप भी यूएई में खेला गया था जहां भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर लगातार दूसरा और कुल 7वां खिताब जीता था।

Asia Cup 2022: विराट कोहली और ऋषभ पंत समेत भारतीय टीम ने की चोटिल शाहीन अफरीदी से मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल

ग्रुप समीकरण भी है समान

2018 एशिया कप के ग्रुप की बात करें तो ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ हांग कांग था, वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश थी। इस बार भी ग्रुप समीकरण यही है। हांग कांग ने क्वालीफायर के तीनों मैच जीतकर भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में अपनी जगह पक्की की है।

एशिया कप 2022 से पहले विराट कोहली को आई एमएस धोनी की याद, इस पोस्ट से जीता दिल

एशिया कप 2018 में भारत का प्रदर्शन

ग्रुप स्टेज में भारत ने हांग कांग और पाकिस्तान पर आसान जीत दर्ज कर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया था। इस राउंड में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फिर से 9 विकेट से पटखनी दी थी और बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था। तीसरा मुकाबला भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ ड्रॉ खेला था। सुपर 4 में तीन में से दो मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा था जहां लगातार दूसरी बार बांग्लादेश को टीम इंडिया ने 3 विकेट से हराकर खिताब जीता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें