Ashes 2021: मेलबर्न टेस्ट से पहले कंगारू टीम में हुई स्कॉट बोलेंड की एंट्री, जानें इसकी वजह

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 275 रनों से पटखनी देकर 2-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 468 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की...

Ashes 2021: मेलबर्न टेस्ट से पहले कंगारू टीम में हुई स्कॉट बोलेंड की एंट्री, जानें इसकी वजह

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 275 रनों से पटखनी देकर 2-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 468 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पांचवें और आखिरी दिन 192 रनों पर ऑलआउट हो गई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का अगला मुकाबला प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से शुरू होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच से पहले तेज गेंदबाज स्कॉट बोलेंड को टीम में शामिल किया है। बोलेंड का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने विक्टोरिया की ओर से दो मैचों में 10 की औसत से 15 विकेट झटके हैं।

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 21, 2021

'कुछ तो पक रहा है', क्रिकेट से दूर एक नए अवतार में दिखे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री

बोलेंड ने एडिलेड में टीम जॉइन कर ली है। उन्हें फास्ट बॉलिंग यूनिट के वर्कलोड को देखते हुए टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में हुए पिंक बॉल टेस्ट में अपने दो प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के बिना ही उतरना पड़ा था। दोनों अलग-अलग से यह मैच नहीं खेल सके थे। कमिंस जहां कोविड-19 से संक्रमित पाए गए रेस्टोरेंट के एक शख्स के संपर्क में आने की वजह से बाहर हुए थे, जबकि हेजलवुड पीठ की समस्या से परेशान थे। इन दोनों खिलाड़ियों के बिना भी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को एक भी पारी में 250 रन भी नहीं बनाने दिए।

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए अजिंक्य रहाणे को हनुमा विहारी से मिल रही चुनौती, ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

मेलबर्न में कमिंस ही संभालेंगे कप्तानी

कमिंस के मेलबर्न टेस्ट के लिए मौजूद होने के बाद कप्तानी का जिम्मा भी उन्हीं के हाथों में होगा। एडिलेड में उनकी जगह उप-कप्तान स्टीव स्मिथ ने कप्तानी संभाली थी और जोरदारी पारी खेल सिलेक्टर्स के फैसले को सही साबित किया था। उन्होंने पहली पारी में टीम द्वारा बनाए 473 में से 93 रनों का योगदान दिया। स्मिथ हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे और मात्र 7 रन से बेहतरीन शतक जड़ने से चूक गए। पहली पारी में शतक से चूकने वाले स्मिथ दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर ओली रोबिन्सन का शिकार बने।  

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।