BCCI वनडे लीग में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर, जानें किस टीम में हुआ सलेक्शन

Feb 11, 2019 02:02 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
share

लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जब से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है, तब से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक बार फिर से अंडर-23 में मुंबई के टीम में शामिल होने के बाद वह...

BCCI वनडे लीग में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर, जानें किस टीम में हुआ सलेक्शन

लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जब से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है, तब से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक बार फिर से अंडर-23 में मुंबई के टीम में शामिल होने के बाद वह चर्चा में बन गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वनडे लीग की शुरुआत 14 फरवरी से जयपुर में हो रही है। 

जय बिष्ट के नेतृत्व में अर्जुन तेंदुलकर को 15 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। अर्जुन को डीवाई पाटिल टी-20 कप और आरएफएस ताल्यरखान मैमोरियल इन्वीटेशन टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म करने का ईनाम मिला है। 

सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के बारे में कही ये बात

मुंबई अंडर-23 के कोच अमित पग्निस ने 19 वर्षीय ऑल राउंडर अर्जुन की प्रशंसा करते हुए कहा, 'ताल्यरखान मैमोरियल में उन्होंने 18वें और 20वें ओवर में केवल 5 रन दिए। उन्होंने यशस्वी जयसवाल का विकेट भी लिया। उन्होंने दो अभ्यास मैचों में भी अच्छी गेंदबाजी की और हर मैच में दो दो विकेट लिए।''

अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए कोच अमित ने कहा कि यॉर्कर्स, बाउंसर्स और स्लोअर्स उनकी ताकत है। अर्जुन ने विजय मर्चेंट की तरफ से खेलते हुए विजय मांजरेकर के खिलाफ केसी महिंद्रा शील्ड अंडर-19 टूर्नामेंट में 70 रन देकर 6 विकेट लिए थे। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को भी उन्होंने नेट पर गेंदबाजी की थी।

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को लेकर चीफ सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

मुंबई अंडर-23 टीम: जय बिष्ट (कप्तान), हार्दिक तोमरे (विकेटकीपर), सुवेद पार्कर, चिन्मय सुतार, सिद्धार्थ अक्रे, कर्श कोठारी, तनुष कोटियान, अकिब कुरैशी, अंजदीप लाड, क्रुतिक हानागवड़ी, आकाश आनंद, अमन खान, अथर्व अंकोलेकर, अर्जुन तेंदुलकर, सैराज पाटिल।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।