फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटइस टी-20 लीग की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर ने दिया अपना नाम

इस टी-20 लीग की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर ने दिया अपना नाम

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जूनियर से सीनियर क्रिकेट की तरफ रूख करने को अब तैयार हैं। इसकी ओर कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपना नाम टी-20 मुंबई लीग के नीलामी पूल में शामिल...

इस टी-20 लीग की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर ने दिया अपना नाम
एजेंसी,मुंबईSun, 17 Mar 2019 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जूनियर से सीनियर क्रिकेट की तरफ रूख करने को अब तैयार हैं। इसकी ओर कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपना नाम टी-20 मुंबई लीग के नीलामी पूल में शामिल किया है।

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अंडर-19 स्तर पर श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे। नीलामी पूल में अर्जुन के नाम से प्रशंसकों में इसकी दिलचस्पी बढ़ेगी और जो भी फ्रेंचाइजी उनके लिए बोली लगाएगी उसके साथ 'तेंदुलकर' का नाम जुड़ेगा।

इस स्टार महिला क्रिकेटर के साथ अर्जुन तेंदुलकर गए लंच डेट पर, देखें तस्वीरें
         
19 साल का यह खिलाड़ी हाल में डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में खेला था। उन्होंने मुंबई के अंडर-23 टीम में जगह बनाई। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में बल्लेबाजी के लगभग सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर क्रिकेट की दुनिया में अपना मुकाम बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अर्जुन तेंदुलकर का एक पेसर के रूप में उभरना लगातार जारी है और इसके लिए उनकी मेहनत उनके परफॉर्मेंस में दिखाई भी दे रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Tendulkar (@arjuntendulkar24) on

साल 2017 में अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई टीम के लिए रेलवे के खिलाफ खेलते हुए पांच विकेट झटके थे। इस मैच के बाद वह सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने वीनू माकंड़ ट्रॉफी, अंडर कूच बिहार ट्रॉफी, स्प्रिट ऑफ ग्लोबल चैलैंज, केसी महेंद्र शील्ड अंडर 19 और आरएफएस ताल्यरखान मैमोरियल इन्वीटेशन टूर्नामेंट में लगातार शानदार परफॉर्मेंस दिया है। 

अर्जुन तेंदुलकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पुरुष क्रिकेट टीम के साथ भी कई बार नेट प्रैक्टिस में शामिल हो चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें