फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटअनुष्का शर्मा-विराट कोहली दुबई पहुंचे, होटल रूम में ऐसे हुआ स्वागत-PHOTO

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली दुबई पहुंचे, होटल रूम में ऐसे हुआ स्वागत-PHOTO

अनुष्का शर्मा इंग्लैंड को गुड बॉय बोलकर  रविवार को दुबई पहुंच गई हैं। वो इंग्लैंड में अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में थी। दुबई के होटल रूम में अनुष्का शर्मा और विराट...

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली दुबई पहुंचे,  होटल रूम में ऐसे हुआ स्वागत-PHOTO
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 12 Sep 2021 06:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अनुष्का शर्मा इंग्लैंड को गुड बॉय बोलकर  रविवार को दुबई पहुंच गई हैं। वो इंग्लैंड में अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में थी। दुबई के होटल रूम में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भव्य स्वागत किया गया। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। आईपीएल 2021 के दौरान वो विराट के साथ दुबई में ही रहेंगी। आईपीएल के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है।

अनुष्का ने हवाईजहाज के बाहर की एक तस्वीर शेयर करते हुए यूके को यादगार अनुभव के लिए थैंक्यू लिखा। उन्होंने लिखा, 'बाय यूके, तुम हमेशा की तरह बेहतरीन थे।' इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने एक और तस्वीर करते हुए लिखा,'हम यहां हैं, दुबई।' उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी टैग किया। इसके बाद अनुष्का ने होटल में उनके स्वागत का कोलाज शेयर किया। उनके होटल रुम में चॉकलेट से बनी मिठाई रखी गई थी जिस पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर रखी गई थी। 

IPL 2021: यूएई में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने भारत से आया लीजेंड खिलाड़ी, छह दिन रहना होगा क्वारंटाइन

anushka sharma  ht photo

हालांकि विराट की तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा। इस तस्वीर में  विराट कोहली और बॉल को हिट करते दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने हार्ट के स्टिकर के साथ ये तस्वीर शेयर की। इससे पहले विराट कोहली मोहम्मद सिराज के साथ दुबई पहुंचे थे। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दोनों क्रिकेटरों की फोटो शेयर कर दी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में अपना पहला मैच अबु धाबी में 20 सितम्बर को कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेगी। आईपीएल 2021 का पहला फेज  स्थगित होने तक प्वॉइंट टेबल पर आरसीबी तीसरे स्थान पर थी। पहले स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स और दूसरे पर चेन्नई सुपर किंग्स है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें