विराट कोहली के 'डायनासोर' वीडियो पर बने मजेदार Memes, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो वायरल हो गया है। इस वीडियो के बाद से फैन्स ने विराट पर कई सारे मीम्स भी बनाए...

विराट कोहली के 'डायनासोर' वीडियो पर बने मजेदार Memes, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो वायरल हो गया है। इस वीडियो के बाद से फैन्स ने विराट पर कई सारे मीम्स भी बनाए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। दरअसल अनुष्का ने विराट का एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने खुला घूमता हुआ एक डायनासॉर देखा। कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया के तमाम क्रिकेट इवेंट्स स्थगित हो चुके हैं। भारत में भी चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच क्रिकेटर्स भी अपने घरों में हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े हुए हैं।

T20 WC टीम से धोनी को बाहर रखा तो आकाश चोपड़ा को मिली थीं गालियां

लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्का अक्सर कुछ ना कुछ तस्वीरें या वीडियो फैन्स के साथ शेयर करते रहे हैं। विराट के इस वीडियो पर फैन्स ने जबर्दस्त मीम्स बनाए हैं, जिन्हें देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। देखें सारे मीम्स- 

पार्थिव ने बताया, कैसे वर्ल्ड क्लास पेसर को टीम में लेने से चूक गई RCB

A post shared by meme4life (@meme4lyfff) on

A post shared by meme4life (@meme4lyfff) on

A post shared by meme__circus (@meme__circus) on

A post shared by Haq_se_single (@haq_se_single1111) on

A post shared by Asif Shaikh (@theasiftheshaikh) on

विराट और अनुष्का ने लंबे समय डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों इन दिनों मुंबई में अपने घर में हैं। विराट लॉकडाउन के दौरान कई बार इंस्टाग्राम लाइव चैट का हिस्सा बन चुके हैं, इस बीच उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब वो अनुष्का के साथ इतना लंबा समय बिता रहे हैं। इससे पहले वो कभी इतने लंबे समय तक अनुष्का के साथ नहीं रहे हैं। 
 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।