अनिल कुंबले का खुलासा, 12 साल पहले हुए मंकीगेट विवाद में हरभजन सिंह की भी गलती थी

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने 2007-08 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हुए मंकीगेट प्रकरण को याद किया और कहा है कि इस मामले में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की भी गलती थी और यह बात ड्रेसिंग रूम में भी कई...

harbhajan singh andrew symonds monkeygate controversy photo-social media

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने 2007-08 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हुए मंकीगेट प्रकरण को याद किया और कहा है कि इस मामले में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की भी गलती थी और यह बात ड्रेसिंग रूम में भी कई लोग मान रहे थे। 2007-08 ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत के हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलिया के एंड्रय़ू सायमंड्स के बीच कहासुनी हुई थी जिसके बाद नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में हरभजन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था। मंकीगेट मामला इतना बढ़ गया था कि भारत ने हरभजन पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ अपील दायर थी और इस दौरे को बीच में छोड़ भारत लौटने की मांग भी होने लगी थी। इस मामले में सचिन तेंदुलकर की गवाही हुई थी जिसके बाद हरभजन से प्रतिबंध हटाया गया था।

KKR के पूर्व कोच ने बताया, गौतम गंभीर ने कैसे सुनील नरेन को टीम में शामिल करवाया

कुंबले ने भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन से उनके यू-ट्यूब चैनल 'डीआरएस विद ऐश' पर कहा कि एक कप्तान के रूप में आप आमतौर पर मैदान पर निर्णय लेने के लिए तैयार रहते हैं। यहां मुझे कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा जो मैदान के बाहर की थी और मुझे खेल के हित में निर्णय लेना था। उन्होंने कहा कि हमारे टीम के खिलाड़ी हरभजन पर नस्लीय टिप्पणी करने के कारण तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसके बाद हमने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी। कुंबले ने कहा कि हमें साफ तौर पर टीम के रूप में एक साथ होना था। लेकिन उस समय ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि टीम दौरा बीच में छोड़ वापस चली जाएगी। हालांकि ऐसा करने पर लोगों को लगता की भारतीय टीम ने कुछ गलत किया होगा इसलिए लौटकर वापस आ गई।

लंका प्रीमियर लीग में दिलचस्पी दिखाने वाले खिलाड़ियों में इरफान पठान भी शामिल

पूर्व कप्तान ने कहा कि मेरे ख्याल से कप्तान या टीम के तौर पर हम दौरे पर सीरीज जीतने जाते हैं। दुर्भाग्य से पहले दो टेस्ट के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे थे लेकिन बाकी दो मैचों को जीत कर हमारे पास सीरीज बराबर करने का मौका था। मैं भाग्यशाली था कि टीम में सीनियर खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमने एक टीम के रुप में यह दौरा जारी रखने का फैसला किया और यह निर्णय लिया कि हम सीरीज के बाकी मैच खेलेंगे और जीतेंगे क्योंकि इससे हमारे प्रशंसकों में सही संदेश जाएगा। 
 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।