फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटधोनी के ट्रैक्टर को देखकर आनंद महिंद्रा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

धोनी के ट्रैक्टर को देखकर आनंद महिंद्रा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल...

धोनी के ट्रैक्टर को देखकर आनंद महिंद्रा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 08 Jun 2020 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। लॉकाडउन के दौरान सभी क्रिकेटर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और साथ ही वर्कआउट पर काफी ध्यान दे रहे हैं। धोनी पर रांची में अपने फार्महाउस में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने फार्म हाउस में खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदा है। धोनी के ट्रैक्टर खरीदने पर आनंद महिंद्रा ने अपना रिएक्शन देते हुए उन्हें एक सही फैसला करने वाला बताया है। 

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में धोनी एक ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे थे। धोनी ने यही ट्रैक्टर खरीदा है और इसके पीछे एक खास वजह भी है। उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए यह ट्रैक्टर खरीदा है।

ऋतिक रोशन जैसा डांस करके रातों-रात स्टार बना यह शख्स, डेविड वॉर्नर भी हुए फैन- VIDEO

धोनी ने महिंद्रा स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा है। ट्रैक्टर सुर्ख लाल रंग का है। धोनी के इस ट्रैक्टर को खरीदने पर कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं हमेशा से सोचता था कि यह वह सही निर्णय की समझ के साथ एक अच्छे डिसीजन मेकर (अच्छे फैसले लेने वाला) हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी का इस ट्रैक्टर के साथ एक वीडियो शेयर किया था। धोनी के कार और बाइक्स के कलेक्शन में अब यह ट्रैक्टर भी जुड़ गया है।

बता दें कि इस ट्रैक्टर की कीमत 7.90 लाख से 8.40 लाख रुपये के बीच है। कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन है। इस बीच क्रिकेटर्स भी अपने परिवार के साथ घरों में ही हैं। दुनिया के तमाम दिग्गज क्रिकेटर इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े हुए हैं और अक्सर ही लाइव इंस्टाग्राम चैट पर नजर आ जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें