फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स में नहीं खरीदे जाने पर अमित मिश्रा का छलका दर्द, जानिए लेग स्पिनर ने क्या कहा

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स में नहीं खरीदे जाने पर अमित मिश्रा का छलका दर्द, जानिए लेग स्पिनर ने क्या कहा

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बरकरार लेग स्पिनर अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार नीलामी में नहीं खरीदा। आईपीएल नीलामी 2022 (IPL 2022 Auction)...

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स में नहीं खरीदे जाने पर अमित मिश्रा का छलका दर्द, जानिए लेग स्पिनर ने क्या कहा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 14 Feb 2022 10:07 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बरकरार लेग स्पिनर अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार नीलामी में नहीं खरीदा। आईपीएल नीलामी 2022 (IPL 2022 Auction) में कुल 204 खिलाड़ी बिके जबकि 396 अनसोल्ड रहे। ना बिकने खिलाड़ियों में मिश्रा का नाम भी शामिल है। लेग स्पिनर मिश्रा पिछले कुछ समय से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आ रहे थे, लेकिन दिल्ली ने इस बार उन पर दांव नहीं लगाया। दो दिवसीय नीलामी के खत्म होने के बाद मिश्रा ने अब अपना दर्द बयां किया है। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा है कि वह हमेशा दिल्ली के लिए मौजूद रहेंगे। 

​अमित मिश्रा ने ट्विटर पर दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने एक इमोशनल पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा,'टीम को मैंने जो अपनी सेवाएं दी है, उसके धन्यवाद पार्थ जिंदल। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। हालांकि मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं और मैं अभी भी आसानी से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ सकता हूं, जब दिल्ली को मेरी जरूरत होगी। इसके लिए मैं हमेशा तैयार हूं।'

IPL में तीसरे सर्वाधिक विकेट टेकर बॉलर हैं मिश्रा 

मिश्रा का यह पोस्ट दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल के उस इमोशनल पोस्ट के जवाब में आया है, जिसमें जिंदल ने कहा कि मिश्रा के लिए दिल्ली कै​पिटल्स के दरवाजे खुले हुए हैं। 39 साल के मिश्रा IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने लीग के 155 मैचों में 23.97 की औसत और 7.35 के इकॉनामी रेट से 166 विकेट हासिल किए हैं। उनसे आगे केवल ड्वेन ब्रावा और लसिथ मलिंगा ही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें