IPL 2021, CSK vs MI: अंबाती रायडू ने खेली ताबड़तोड़ पारी, फैन्स ने विजय शंकर को किया जमकर ट्रोल

May 01, 2021 11:00 pm ISTShubham Mishra लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईपीएल 2021 का 27वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई...

IPL 2021, CSK vs MI: अंबाती रायडू ने खेली ताबड़तोड़ पारी, फैन्स ने विजय शंकर को किया जमकर ट्रोल

आईपीएल 2021 का 27वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई की तरफ से अंबाती रायडू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी खेली। रायडू के इस इनिंग के बाद फैन्स ट्विटर पर विजय शंकर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

— RCB 👑 (@viratian18183) May 1, 2021

 

— ηαмαη - CSK 💛 (@Mr_unknown23_) May 1, 2021

दरअसल, विश्व कप 2019 के लिए चुनी गई टीम में अंबाती रायडू को शामिल नहीं किया गया था और सिलेक्टरों ने उनके ऊपर विजय शंकर को तरजीह दी थी। जिसके बाद रायडू ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी भड़ास भी निकाली थी और अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया था। हालांकि, बाद में रायडू ने अपने संन्यास को वापस ले लिया था और मैदान पर लौट आए थे। भारतीय सिलेक्टरों ने विजय शंकर को थ्री डी प्लेयर बताया था। रायडू द्वारा खेली गई 72 रनों की इनिंग के बाद फैन्स ने विजय शंकर को निशाने पर ले लिया है और उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

 

— Aayush (@aayushhsays) May 1, 2021

 

— Sassy_Naari (@sassy_naari) May 1, 2021

रायडू के अलावा, मोईन अली ने 26 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि फाफ डु प्लेसिस ने अपनी दमदार फॉर्म को जारी रखते हुए सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। सुरेश रैना हालांकि कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और महज 2 रन बनाकर चलते बने। चेन्नई के बल्लेबाजों के आगे मुंबई के तेज गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए। जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवर में 56 रन लुटाए। यही हाल ट्रेंट बोल्ट और धवल कुलकर्णी का भी रहा और इन दोनों ने अपने चार ओवर में क्रमश: 42 और 48 रन दिए। 
 

Shubham Mishra

लेखक के बारे में

Shubham Mishra
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।