IPL 2021, CSK vs MI: अंबाती रायडू ने 20 गेंदों में जड़ी तूफानी फिफ्टी, महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
आईपीएल 2021 का 27वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए हैं। टीम की तरफ से अंबाती...

आईपीएल 2021 का 27वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए हैं। टीम की तरफ से अंबाती रायडू ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों में 72 रनों की आतिशी पारी खेली। रायडू ने मुंबई के किसी भी गेंदबाज को नहीं बक्शा और बुमराह, बोल्ट जैसे धाकड़ गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। रायडू ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही रायडू ने चेन्नई की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
.@RayuduAmbati has been at it from the word go 👏👏
Brings up a brilliant half-century off just 20 deliveries.
Live - https://t.co/ouG4uSBipA #MIvCSK #VIVOIPL pic.twitter.com/SJ4txfoAw4
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2012 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही खेलते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। रायडू अब संयुक्त रूप से सीएसके की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। चेन्नई के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 16 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए थे। रायडू ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 7 लंबे सिक्स जड़े। उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की तूफानी पारी खेली और अंत तक क्रीज पर डटे रहे।
ऋतुराज गायकवाड (4) का विकेट जल्दी गंवाने के बाद मोईन अली और फाफ डु प्लेसिस ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए 108 रन जोड़े। फाफ ने 28 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जबकि मोईन ने 36 गेंदों में 58 रन जड़े। सुरेश रैना हालांकि कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और महज 2 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद अंबाती रायडू ने तूफानी बैटिंग की और सिर्फ 27 गेंदों में 72 रन कूटे और अंत तक क्रीज पर खड़े रहे।




