फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटदक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया जादूगर

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया जादूगर

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी एल्बी मोर्कल ने टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि वह एक जादूगर हैं। मोर्कल आईपीएल में कई टीमों के साथ खेले...

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया जादूगर
एजेंसी,नई दिल्लीThu, 06 Aug 2020 06:25 AM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी एल्बी मोर्कल ने टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि वह एक जादूगर हैं। मोर्कल आईपीएल में कई टीमों के साथ खेले हैं, लेकिन उन्होंने चेन्नई के साथ अपना ज्यादातर समय बिताया है। उनके अनुसार चेन्नई की टीम उनके दिल का काफी करीब है। मोर्कल ने क्रैगबज के डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स ओ क्लॉक पर चैट शो चैम्पियंज में कहा, “मैं उस टीम में हूं, जिसका अब भी समर्थन करता हूं और मुझे इस टीम के लिए खेलते हुए काफी आनंद आया है। मेरे लिए चेन्नई की तरफ से खेलना काफी विशेष रहा है।”

एल्बी मोर्कल छह सालों में चेन्नई के लिए खेलते हुए अक्सर प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे थे और इसके कारण उनका कप्तान धोनी से विशेष लगाव हुआ है। मोर्कल ने कहा, “धोनी जानते हैं कि उन्हें कैसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हासिल करना है। वह हर खिलाड़ी के साथ एक समान व्यवहार नहीं करते। वह अपने व्यक्तित्व की तरह हर एक खिलाड़ी से अलग तरह से बात करते हैं। मेरे ख्याल से यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”  

पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने भी ट्वीटर पर लिखा- 'जय श्री राम!', मोहम्मद कैफ ने भी मनाया जश्न

मोर्कल ने धोनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें उदाहरण पेश करने वाला कप्तान बताया। यह पूछे जाने पर कि वह एक शब्द में पूर्व भारतीय कप्तान का किस प्रकार वर्णन करेंगे, इस पर उन्होंने धोनी को जादूगर करार दिया।

आईपीएल की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि 2012 में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के खिलाफ चेन्नई की तरफ से खेलते हुए उनके द्वारा बनाए गए छह गेंदों में 28 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। इस पारी ने उन्हें आईपीएल का विस्फोटक खिलाड़ी बनाया था।

टीम में शामिल सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर मोर्कल ने कहा, “टीम में इन खिलाड़ियों के शामिल रहने से आप थोड़े नर्वस रहते हैं। एक युवा खिलाड़ी के लिए यह पहली बड़ी चुनौती होती है। दूसरी चुनौती यह है कि आप खेल रहे हैं। मैंने इसका अनुभव किया है।” 

Eng vs Pak 1st Test: जोफ्रा आर्चर की खतरनाक गेंद, आबिद के पैर और बैट के बीच से निकली गेंद ने उड़ाई गिल्लियां, देखें Video

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना एक कठिन काम है।  मोर्कल ने कहा, “मुझे याद है कि युवा खिलाड़ी के तौर पर मेरा घरेलू सत्र अच्छा बीता था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने एक अलग तरह का अनुभव और चुनौती है।”

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें