RR vs DC: अजिंक्य रहाणे ने जडा़ आईपीएल में अपना दूसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच (IPL 2019) में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में...
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच (IPL 2019) में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स खिलाफ रहाणे ने शतकीय पारी खेली। यह उनका आईपीएल में दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने 2012 में शतक जड़ा था। रहाणे आईपीएल इतिहास में जयपुर में 1000 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोडा। वह दिल्ली के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रहाणे ने टी-20 क्रिकेट में रॉयल्स के लिए 3000 रन भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
ऋषभ पंत के दिमाग में अबतक घूम रहा है वर्ल्ड कप सलेक्शन, जानें क्या कहा
आईपीएल के इस सीजन में अजिंक्य रहाणे फॉर्म पाने के लिए जूझ रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले रहाणे ने 23.66 की औसत से 213 रन बनाए थे। इसमें केवल एक अर्द्धशतक था। उनकी इसी फॉर्म को देखते हुए ही टीम प्रबंधन ने उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंप दी। उनकी खराब फॉर्म के चलते ही एक मैच में उन्हें बाहर भी बैठना पड़ा था।
अजिंक्य रहाणे ने 63 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह जयपुर में 1000 आईपीएल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
दिल्ली के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने 66 की औसत से 746 रन बनाए हैं। इनमें सात अर्द्धशतक भी शामिल हैं। वह केवल विराट कोहली से पीछे हैं, जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 802 रन बनाए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा (745 रन) और रोबिन उथप्पा (626 रन) का नंबर आता है।
IPL 2019:किरण मोरे को 2019 में याद आ रहे हैं 2006 वाले एमएस धौनी
सोमवार को पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की शुरुआत खराब रही और संजू सैमसन शून्य पर आउट हो गए, लेकिन रहाणे और स्टीव स्मिथ के बीच दूसरी विकेट के लिए 130 रन की भागीदारी हुई। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में तीन जीतों के साथ सातवें नंबर पर है। वह 9 मैच खेल चुकी है।