फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटएमएस धोनी के बाद विराट कोहली के नए लुक ने फैंस को चौंकाया, देखें Viral Pics

एमएस धोनी के बाद विराट कोहली के नए लुक ने फैंस को चौंकाया, देखें Viral Pics

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ समय पहले लॉकडाउन में नए लुक से अपने फैंस को चौंका दिया था। एक महीने पहले, उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी में धोनी काफी बूढ़े नजर आ रहे...

एमएस धोनी के बाद विराट कोहली के नए लुक ने फैंस को चौंकाया, देखें Viral Pics
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 13 Jul 2020 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ समय पहले लॉकडाउन में नए लुक से अपने फैंस को चौंका दिया था। एक महीने पहले, उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी में धोनी काफी बूढ़े नजर आ रहे थे। इसके बाद अपने जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर धोनी ने अपने लुक से फैंक को हैरान कर दिया। इस बार उन्होंने अपनी दाढ़ी को कलर किया था। इसके बाद से ही धोनी लाइमलाइट से दूर हैं और फैन्स को उनका दीदार नहीं हुआ है। धोनी की तरह ही भारतीय टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी लॉकडाउन में अपनी दाढ़ी बढ़ाई है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी इन खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट का नया लुक सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है।

नासिर हुसैन ने कहा कुछ ऐसा कि भड़क गए गावस्कर, जमकर लगाई लताड़

विराट कोहली की जो नई पिक्चर वायरल हो रही है, इसमें वो बढ़ी दाढ़ी की वजह से अपनी उम्र के मुकाबले ज्यादा उम्र के दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बाल भी बढ़ा लिए हैं। कोहली इस समय मुंबई वाले घर में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहे हैं। मुंबई कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा शहरों में से एक है। आइए नजर डालिए विराट के इस नए लुक पर जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 

विराट कोहली को भी अन्य क्रिकेटरों की तरह लॉकडाउन की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। विराट को अब तक आउटडोर ट्रेनिंग करते नहीं देखा गया है। उन्हें मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का नेतृत्व करना था लेकिन सीरीज को कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए टालना पड़ा। साथ ही इस साल भी विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कैप्टैंसी करनी थी लेकिन इस टूर्नामेंट को कोविड-19 की वजह से टालना पड़ा। विराट कोहली लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा व्यस्त रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में विराट और हार्दिक पांड्या के बीच पुशअप चैलेंज काफी वायरल हुए थे जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कठिन-कठिन पुशअप चैलेंज दिए थे।

इस वजह से क्रिकेट से नफरत करने लगे थे टिम पेन, काउच पर बैठकर रोते थे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें