थाईलैंड के खिलाफ सुनील छेत्री का गोल, 10 बेस्ट गोल्स में शुमार- देखें video
भारतीय फुटबॉल टीम (India National Football Team) के कप्तान और सुपरस्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) का एक गोल काफी दिनों से चर्चा में है। थाईलैंड के खिलाफ भारत की 4-1 से जीत में छेत्री...
भारतीय फुटबॉल टीम (India National Football Team) के कप्तान और सुपरस्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) का एक गोल काफी दिनों से चर्चा में है। थाईलैंड के खिलाफ भारत की 4-1 से जीत में छेत्री का दूसरा गोल एशिया कप (Asia Cup) के ग्रुप राउंड में दस बेस्ट गोल्स में से एक नामित किया गया है।
छेत्री ने दाहिने ओर से उदांता सिंह से मिले पास पर 46वें मिनट में शानदार गोल किया था। उनके इस गोल को ग्रुप राउंड के दस बेस्ट गोल्स में नामित किया गया है। फुटबॉल फैन्स को एशियाई फुटबॉल परिसंघ की वेबसाइट पर जाकर बेस्ट गोल के लिए वोट करने को कहा गया है। अगर आप ने ये गोल नहीं देखा, तो यहां देखें...
खुलासा: SAI के निदेशक से लेकर कई अधिकारियों में बंटती थी रिश्वत
ऑस्ट्रेलिया ओपन: शारापोवा ने वोज्नियाकी को हराकर किया उलटफेर, फेडरर भी अगले राउंड में
Sunil Chhetri's second goal vs Thailand. #THAIND pic.twitter.com/3srbelg8CO
— 𝒫 𝐬 (@Dostoyevesque) January 6, 2019
छेत्री का 105 मैचों में भारत के लिए ये 67वां गोल था। वो मौजूदा फुटबॉलरों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए। उन्होंने लियोनेल मेस्सी (128 मैचों में 65 गोल) को पीछे छोड़ दिया। रोनाल्डो के 154 मैचों में 85 गोल हैं।