BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली से किया गया अनुरोध, IPL भारत में कराओ, UAE में सेफ नहीं

एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडियन प्रीमियर लीग स्पॉट फिक्सिंग मामले के मूल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली से लुभावनी टी-20 लीग को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बजाय भारत में आयोजित करने का...

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली से किया गया अनुरोध, IPL भारत में कराओ, UAE में सेफ नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग स्पॉट फिक्सिंग मामले के मूल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली से लुभावनी टी-20 लीग को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बजाय भारत में आयोजित करने का अनुरोध किया क्योंकि यह अरब देश भी कोविड-19 महामारी से सुरक्षित नहीं है। वर्मा ने पीटीआई से कहा कि दुबई रग्बी सेवंस यूएई में बड़ा टूर्नामेंट है और उन्होंने उसे भी स्थगित कर दिया है जबकि इसका आयोजन नवंबर में किया जाना था। इसलिए हम इंडियन सुपर लीग (आईपीएल) को यूएई में कैसे ले जा सकते हैं। मैंने दादा (गांगुली) को इसके बारे में लिखा है और उनसे अनुरोध किया है कि आईपीएल भारत में ही कराया जाए।

विनोद कांबली ने बताया, इंजमाम उल हक को इतने गुस्से में देखकर सब दंग रह गए थे

आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में कराया जाना तय हुआ है, हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अब भी केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से अधिक है जबकि 36,000 से ज्यादा लोगों की जान कोविड-19 से जा चुकी है। वर्मा का कहना है कि मुंबई जैसे शहर में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल बनाना यूएई के तीन शहरों में इसे बनाने से ज्यादा आसान होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि वे मुंबई में इसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने की कोशिश तो कर ही सकते हैं।

अनिल कुंबले का खुलासा, मंकीगेट विवाद में हरभजन सिंह की भी गलती थी

जब उनसे पूछा गया कि विदेशी खिलाड़ी भारत में आने को लेकर चिंतित होंगे जबकि दुबई में ऐसा नहीं होगा जहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम है तो उन्होंने कहा कि बीसीसीआई इसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही क्यों नहीं करा लेता। उन्होंने कहा कि हमारे पास लीग में 60 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हैं। अगर वे आने के लिए तैयार नहीं है तो हम उनकी जगह भारतीय खिलाड़ियों को खिला सकते हैं।  
 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।