फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटसबसे चहेती शख्सियत होने के मामले में धौनी से आगे हैं PM मोदीः रिपोर्ट्स

सबसे चहेती शख्सियत होने के मामले में धौनी से आगे हैं PM मोदीः रिपोर्ट्स

दुनियाभर के 41 देशों के करीब 42,000 लोगों को लेकर हुए एक सर्वे में सबसे ज्यादा चाही जानेवाली शख्सियत को लेकर एक सर्वे किया गया है। ब्रिटेन की एक रिसर्च कंपनी के द्वारा किए गए सर्वे मोस्ट ऐडमायर्ड...

सबसे चहेती शख्सियत होने के मामले में धौनी से आगे हैं PM मोदीः रिपोर्ट्स
एजेंसी,मुंबईThu, 26 Sep 2019 10:36 AM
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर के 41 देशों के करीब 42,000 लोगों को लेकर हुए एक सर्वे में सबसे ज्यादा चाही जानेवाली शख्सियत को लेकर एक सर्वे किया गया है। ब्रिटेन की एक रिसर्च कंपनी के द्वारा किए गए सर्वे मोस्ट ऐडमायर्ड (चहेते) परसन के आधार पर ये नतीजा आया है। भारत की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लिस्ट में टॉप पर हैं, वहीं खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धौनी भारत की ओर से टॉप पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और धौनी के बीच वैसे ज्यादा अंतर नहीं देखा गया है। इस कंपनी ने अलग-अलग देशों के लिए दुनिया के 41 देशों के 42,000 लोगों से संपर्क किया। पूरी दुनिया में पुरुषों में पहले नंबर पर बिल गेट्स और महिलाओं में पहले नंबर पर मिशेल ओबामा हैं। भारत में प्रधानमंत्री पुरुषों में पहले नंबर पर और बॉक्सर मेरीकोम महिलाओं में पहले नंबर पर हैं। मेरीकोम के बाद किरण बेदी, लता मंगेशकर, सुषमा स्वराज आदि हैं। वहीं खिलाड़ियों में भारत में धौनी के बाद विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर का नंबर है लेकिन खिलाड़ियों में दुनिया में पहले नंबर पर रोनाल्डो हैं।

जिन लोगों पर भरोसा किया, उन्होंने ही मेरा साथ नहीं दिया: मिकी आर्थर

BCCI चुनाव में 2 सप्ताह की देरी चाहते थे बाकी सदस्य, मैंने मना कर दियाः डायना इडुल्जी

धौनी को इस सर्वे में 8.58% का स्कोर मिला है और वो बस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15.66%) से ही पीछे हैं। खेल जगत की अन्य हस्तियों में धौनी के अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (5.81%) और मौजूदा कप्तान विराट कोहली (4.46%) के नाम शामिल हैं। महिला वर्ग में शीर्ष-25 के अंदर सिर्फ एक भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम दर्ज है। ये खिलाड़ी हैं दिग्गज भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम जिनको 10.36% का स्कोर मिला है। उनके अलावा इस पूरी लिस्ट में किरण बेदी, लता मंगेशकर, सुष्मा स्वराज और दीपिका पादुकोण के नाम भी शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें