IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने बताया, कौन सी टीम मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में देगी टक्कर

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स एक मजबूत...

IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने बताया, कौन सी टीम मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में देगी टक्कर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स एक मजबूत टीम है। आईपीएल 2020 में श्रेयर अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स उपविजेता रही थी। मुंबई इंडियंस ने  कैपिटल्स को फाइनल में 5 विकेट से हराया था। इसी के साथ पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले गए थे। इसमें से एक भी मुकाबले में दिल्ली  कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को नहीं हरा पाई थी।

अपने यूट्यूब चैनल में अपलोड किए लेटेस्ट वीडियो में आकाश चौपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स कई खूबियों के बारे में बताया और कहा कि ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को कड़ी चुनौती देने में सक्षम है। उन्होंने आगे कहा कि इस टीम में बहुत ताकत है। ये मेरी पसंदीदा टीमों में से एक है. जो कागजों में बहुत मजबूत दिखती है। वे मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में टक्कर दे सकती है। ये काफी संतुलित टीम है।

 

आकाश चौपड़ा ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका भारतीय मूल है। उनके पास शिखर धवन, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल , उमेश यादव और इशांत शर्मा हैं। उनके पास अमित मिश्रा भी हैं। ये एक शानदार भारतीय मूल है। इनमें से कुछ मैच विजेता और लगातार योगदान देने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स का बॉलिंग अटैक टीम के लिए एक और प्लस प्वाइंट है। इसमें ओवरसीज और भारतीय सीम गेंजबाजों के साथ गहराई है।

IPL 2021: अनिल कुंबले ने इस भारतीय युवा खिलाड़ी की तुलना कीरोन पोलार्ड से की

उनके पास आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। उनके पास कगिसो रबाडा, एनरिक नार्जे और अब वोक्स भी हैं। इसके साथ ही उनके पास इशांत शर्मा, उमेश यादव और अवेश खान जैसे भारतीय गेंदबाज भी हैं। उनके पास अश्विन, अक्षर और अमित मिश्रा हैं। ये एक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है। मार्कस स्टोइनिस भी अच्छा करते हैं। वो दोनों काम करते हैं। ये एक और ताकत है, जो मैच जिताने वाले खिलाड़ियो से भरी है। इसलिए दिल्ली  कैपिटल्स के पास मुस्कुराने के लिए बहुत कुछ है। दिल्ली  कैपिटल्स 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 में अपने अभियान का आगाज करेगी। 

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।