फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटऐसे 7 मौके, जब मैदान पर बुरी तरह भड़के 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी

ऐसे 7 मौके, जब मैदान पर बुरी तरह भड़के 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को अपने शांत रवैये के लिए जाना जाता है। मैच के दौरान कैसी भी परिस्थिति हो, उन्होंने हमेशा संयम बरता है और टीम को मुश्किल हालातों में जीत दिलाई है। उनकी इसी खासियत की वजह से टीम...

ऐसे 7 मौके, जब मैदान पर बुरी तरह भड़के 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 07 Jul 2020 07:05 AM
ऐप पर पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी को अपने शांत रवैये के लिए जाना जाता है। मैच के दौरान कैसी भी परिस्थिति हो, उन्होंने हमेशा संयम बरता है और टीम को मुश्किल हालातों में जीत दिलाई है। उनकी इसी खासियत की वजह से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आज भी 'कैप्टन कूल' के नाम से जाना जाता है। हालांकि कुछेक मौकों पर धोनी को गुस्सा करते देखा गया और वो लाइव मैच के दौरान अपने साथी खिलाड़ियों को डांटते हुए भी देखे गए हैं। 

आइए ऐसे ही 7 मौकों पर नजर डालते हैं, जब 'मिस्टर कूल' ने मैदान पर गुस्से में अपना आपा खोया और खिलाड़ियों को भी डांट लगाई।

डगआउट में बैठे धोनी गुस्से में मैदान तक पहुंचे
आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे एक मैच के दौरान धोनी का एक नया ही रूप देखने को मिला। इस मैच में चेन्नई को तीन गेंदों में 8 रन की जरुरत थी। बेन स्टोक्स की एक गेंद को अंपायर ने नो बॉल दे दिया। लेकिन स्क्वेयर लेग पर खड़े अंपायर ने उसे सही करार दिया। डगआउट में बैठे धोनी गुस्से में मैदान तक पहुंच गए। उन्होने अंपायर से बहस की। इसके बाद धोनी को जुर्माना भी देना पड़ा।

IPL को पैसा गांगुली, जय शाह या मेरी जेब में नहीं, टैक्स और खिलाड़ियों में जाता है: अरुण धूमल

मनीष पांडे को गुस्से में बोले थे- गेंद पर ध्यान दो, कहीं और नहीं
2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में महेंद्र धोनी और मनीष पांडे के बीच 98 रन की भागीदारी हुई। 19वें ओवर की पहली गेंद पर मनीष ने डेन पैटर्सन की गेंद पर सिंगल लिया, लेकिन धोनी को लगा कि दो रन लिए जा सकते हैं। उन्होंने पांडे को दूसरे रन के लिए बुलाया। लेकिन पांडे ने उस पर ध्यान नहीं दिया। धोनी गुस्से में पांडे के पास गए और उन्हें कहा कि गेंद पर ध्यान दो ना कि कहीं और।

थर्ड अंपायर के फैसले को बदलने पर गुस्सा हुए थे धोनी
2011-12 के दौरे पर ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मैदान पर खड़े अंपायर ने तीसरे अंपायर के फैसले को उल्ट दिया तो महेंद्र सिंह धोनी गुस्से आग बबूला हो गए थे। विकेटकीपर धोनी ने सुरेश रैना की गेंद पर माइक हसी की स्टंप के लिए अपील की। अंपायर ने तीसरे अंपायर को रेफर किया, लेकिन तीसरे अंपायर के आउट करार देने के बावजूद अंपयार ने नॉटआउट करार दिया। 

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में जब युवराज सिंह से नाराज हुए थे माही
2011 विश्व कप के फाइनल में नुवान कुलाशेखरा गेंदबाजी कर रहे थे। भारत को जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी। धोनी ने एक गेंद को लॉन्ग ऑन पर हिट किया। यहीं. युवराज ने दूसरा रन लेने से मना कर दिया। हालांकि, दूसरा रन नहीं था लेकिन धोनी ने युवराज पर गुस्सा किया। बाद में युवराज भी इस बात पर नाराज हो गए थे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बोले- विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड

फील्डिंग में ढील दिखाई तो जडेजा को धोनी ने दिखाई आंख
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2015 का मैच चल रहा था। अंतिम ओवर में जीत के लिए 27 रन की जरूरत थी। ड्वेन ब्रावो का ओवर था। क्रिस मोरिस ने पहली ही को हिट किया, यह नो बॉल भी थी। गेंद छक्के पर चली गई। मौरिस ने अगली गेंद को मिड विकेट पर मारा। रवींद्र जडेजा ने गेंद को पकड़ने में ढीला रुख अपनाया और मौरिस को दूसरा रन लेने की छूट दी। धोनी ने जडेजा को यहां गुस्से भरी नजरों से देखा।

जब धोनी ने कुलदीप को लगाई थी मैच में डांट
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20मैच में भारत ने 260 रन बनाए थे और जवाब में श्रीलंका के बल्लेबाज भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। कुलदीप और चहल दोनों की जमकर धुनाई हो रही थी। विकेट के पीछे से धोनी बार-बार दोनों से कह रहे थे- 'थोड़ा और दूर...' कुलदीप को जब लगातार चौके-छक्के पड़े तो उन्होंने धौनी की तरफ देखा। इस किस्से के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया था, ''माही भाई मेरे पास आए और कहा कवर्स हटाकर कवर्स डीप कर लो और प्वॉइंट ऊपर रख लो। मैंने कहा नहीं माही भाई ठीक है, तो वो गुस्से में बोले- मैं पागल हूं यहां पर 300 वनडे खेला हूं।''

रोहित ने शेयर की पत्नी रितिका के साथ रोमांटिक फोटो, युवराज सिंह ने किया 'हिटमैन' को ट्रोल

मैच के बीच में धोनी को आया गुस्सा और चाहर पर बुरी तरह भड़के
आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले में धोनी का गुस्सा देखने को मिला था। किंग्स इलेवन को जीत के लिए 12 गेंदों में 39 रन की जरूरत थी। धोनी ने गेंद दीपक चाहर को थमाई। दीपक ने पहली गेंद ही नो बॉल फेंकी। सरफराज ने इस गेंद पर चौका जड़ दिया। अगली गेंद भी फुल टॉस थी और कमर से ऊपर थी। यह भी नो बॉल थी। इस पर सरफराज ने दो रन बनाए। धोनी को भी लग कि इस तरह तो मैच उनके हाथों से निकल जाएगा। धोनी, सुरेश रैना के साथ दीपक चाहर के पास आए। धोनी इस दौरान गुस्से में नजर आ रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें