भारत के खिलाफ फाइनल से पहले श्रीलंका को 440 वोल्ट का झटका! महीश तीक्षणा का कटा पत्ता
Maheesh Theekshana Ruled out of Asia Cup 2023 Final: श्रीलंका के स्टार स्पिनर महीश तीक्षणा एशिया कप 2023 फाइनल से बाहर हो गए हैं। वह चोट से जूझ रहे हैं। तीक्षणा पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल हुए थे।

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार (17 सितंबर) को एशिया कप 2023 का फाइनल खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले से पहले श्रीलंका को 440 वोल्ट का झटका लगा है। श्रीलंका के स्टार स्पिनर महीश तीक्षणा हैमस्ट्रिंग चोट के चलते फाइनल से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-फोर मैच में लगी थी। फील्डिंग के दौरान तीक्षणा के दाएं हैमस्ट्रिंग (पैर की मांसपेशियों) में खिंचाव आ गया था।
तीक्षणा को पाकि्सतान के सामने मुकाबले में कई बार लंगड़ा कर चलते और मैदान के बाहर जाते देखा गया। उन्होंने चोट के बावजूद 42 ओवर के मैच में अपने नौ ओवर के स्पैल को पूरा किया। उन्होंने 42 रन खर्च किए और एक शिकार किया। वह पाकिस्तान की पारी के दौरान 39वें ओवर में टीम के अन्य सदस्यों की मदद से मैदान के बाहर गए। श्रीलंका ने 'करा यो मरो' मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल करने के बाद फाइनल में एंट्री की।
तीक्षणा की चोट ने श्रीलंका की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं क्योंकि दासुन शनाका ब्रिगेड के कई धाकड़ खिलाड़ियों चोटिल हैं। वनिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा जैसे अहम खिलाड़ी इंजरी की वजह से एशिया कप में नहीं उतर सके। हालांकि, भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक इन खिलाड़ियों के फिट होने की उम्मीद है।
वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की बात करें तो उसे शुक्रवार को बांग्लादेश के हाथों सुपर-4 मैच में 6 रन से हार झेलनी पड़ी। भारत की यह मौजूदा टूर्नामेंट में पहली हार है। श्रीलंका ने 266 रन का लक्ष्य रखा और भारत की पारी 49.5 ओवर में 259 पर सिमट गई। शुभमन गिल ने (121) ने शतक जमाया। भारत ने इससे पहले सुपर-फोर राउंड में पाकिस्तान को 228 और श्रीलंका को 41 रन से रौंदा था।
