फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट41 साल के धोनी ने बाइसेप्स किए फ्लॉन्ट, फिटनेस में अब भी सुपरहिट- Photos

41 साल के धोनी ने बाइसेप्स किए फ्लॉन्ट, फिटनेस में अब भी सुपरहिट- Photos

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस ऐसी है, जो युवा क्रिकेटरों के लिए मिसाल से कम नहीं है। धोनी की टेनिस खेलते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

41 साल के धोनी ने बाइसेप्स किए फ्लॉन्ट, फिटनेस में अब भी सुपरहिट- Photos
Namita Shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 Nov 2022 07:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस ऐसी है, जो देखकर युवा क्रिकेटरों को सीख लेनी चाहिए। 41 साल की उम्र में धोनी जिस तरह की फिटनेस मेनटेन करके चल रहे हैं, वह सच में मिसाल है। धोनी को क्रिकेट के मैदान पर कमाल करते हुए तो सबने देखा है, लेकिन टेनिस कोर्ट में भी उनका खेल काफी बढ़िया है। धोनी के टेनिस पार्टनर सुमित कुमार बजाज ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धोनी काफी फिट नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के लिए एक और सीजन में वह कमाल करने के लिए तैयार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में एक बार फिर सीएसके ने धोनी को रिटेन कर लिया है। 

इसे भी पढ़ेंः विराट कोहली ने फिर दिखाया क्यों हैं वह धोनी के फैन नंबर-1, इंस्टा स्टोरी वायरल

माना जा रहा है कि आने वाला सीजन धोनी का खिलाड़ी के तौर पर आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी ने दो साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन इसके बाद वह आईपीएल में हर सीजन में खेले हैं। पिछले सीजन में धोनी ने कप्तानी का जिम्मा रविंद्र जडेजा को दिया था, लेकिन बाद में जडेजा ने वापस धोनी को कप्तानी सौंप दी।

धोनी एक बार फिर सीएसके की कप्तानी के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। धोनी की तस्वीरें शेयर करते हुए सुमित कुमार बजाज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हैप्पीनेस का मतलब अपने पार्टनर के साथ टेनिस खेलना। मेरा सुपरहीरो बनने के लिए शुक्रिया महेंद्र सिंह धोनी।' आईपीएल 2023 की तैयारी धोनी शुरू कर चुके हैं और उनकी फिटनेस देखकर ऐसा लग रहा है कि वह आने वाले सीजन में धमाल मचाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें