फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटGandhiJayanti: सहवाग और धवन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ऐसे दी श्रद्धांजलि

GandhiJayanti: सहवाग और धवन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ऐसे दी श्रद्धांजलि

आज 2 अक्टूबर के दिन पूरा भारत देश, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इसके साथ ही देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर...

GandhiJayanti: सहवाग और धवन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ऐसे दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Oct 2018 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

आज 2 अक्टूबर के दिन पूरा भारत देश, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इसके साथ ही देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश की तमाम लोगों और हस्तियों समेत भारतीय क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के नाम अपने खास संदेश दिए।

मंगलवार को पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके लिखा, '2 अक्टूबर का दिन बहुत यादगार दिन है। भारत माता को दो सबसे महान बेटों, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि। आशा करता हूं हम सरलता, अहिंसा, शांति, सच्चाई जैसे सिद्धांत अपने जीवन में अपनाएंगे।' 

क्लिक कर पढ़िए गांधी जयंति से जुड़ी खबरें

वहीं भारतीय टेस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी गांधी जयंति की बधाई दी। अश्विन ने ट्वीट करके लिखा, "आज देश गांधी जयंति मना रहा है। क्या आज के दिन हम गांधीजी को दो सबसे अहम सिद्धांतों, सच्चाई और अहिंसा को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं?" इसके अलावा भारतीय ओपनर शिखर धवन ने महात्मा गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर महात्मा गांधी का एक बेहतरीन संदेश साझा किया।

IndvsWI: टीम सलेक्टर्स पर फिर भड़के भज्जी, कहा- इनकी सोच पर तरस आ रहा है!

 

उधर भारतीय टीम के महान टेस्ट बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों की तस्वीरें शेयर करते हुए जन्म दिन पर उन्हें याद किया। इसके अलावा पूर्व भारती बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी ट्वीट करके महात्मा गांधी के सिद्धांतों को याद किया। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 1869 को एक व्यवसायी परिवार में जन्मे मोहनदास करम चंद गांधी को उनके महान योगदान और त्याग के लिए लोग उन्हें महात्मा के नाम से जानते हैं।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें