फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019: मैदान पर कुछ ऐसे 'भिड़े' पांड्या और धवन- video वायरल

IPL 2019: मैदान पर कुछ ऐसे 'भिड़े' पांड्या और धवन- video वायरल

MI vs DC IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में गुरुवार (18 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स को होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के...

IPL 2019: मैदान पर कुछ ऐसे 'भिड़े' पांड्या और धवन- video वायरल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 19 Apr 2019 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

MI vs DC IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में गुरुवार (18 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स को होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या और दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन के बीच मजेदार भिड़ंत देखने को मिली।

पांड्या और धवन का एक वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या जैसे ही धवन का माथा पकड़ते हैं, धवन ऐसे रिऐक्ट करते हैं, जैसे उन्हें झटका लग गया हो। इसके बाद दोनों आपस में हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। धवन को टीम इंडिया में गब्बर के नाम से भी बुलाते हैं। आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के बीच इस तरह के मजेदार किस्से देखने को मिलते रहते हैं।

IPL 2019 DCvMI: जीत के बाद जानिए कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा

IPL 2019: बुमराह ने हैरतअंगेज तरीके से किया रनआउट- वायरल हुआ video

आप भी देखिए वीडियोः 

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 128 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस ने 40 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  •  
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें