फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट2019 ICC WC: इंग्लैंड टीम से एलेक्स हेल्स ने अपना नाम लिया वापस

2019 ICC WC: इंग्लैंड टीम से एलेक्स हेल्स ने अपना नाम लिया वापस

ICC Wordl Cup 2019: आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मेजबान इंग्लैंड ने अपनी प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, इसमें शामिल एलेक्श हेल्स का नाम...

2019 ICC WC: इंग्लैंड टीम से एलेक्स हेल्स ने अपना नाम लिया वापस
लाइव हिन्दुस्तान टीम,लंदनTue, 30 Apr 2019 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ICC Wordl Cup 2019: आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मेजबान इंग्लैंड ने अपनी प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, इसमें शामिल एलेक्श हेल्स का नाम अब हट गया है। 30 मई से इंग्लैंड में विश्व कप का आगाज होना है। 

हेल्स ने 30 विश्व कप के लिए इंग्लिश टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को हेल्स द्वारा अपना नाम वापस लिए जाने की पुष्टि की। हेल्स इसके अलावा आयरलैंड के साथ होने वाले इकलौते वनडे, पाकिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। हेल्स पर ईसीबी ने रिक्रिएशनल ड्रग्स के सेवन के कारण अभी तीन सप्ताह का बैन लगा रखा है। इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि हेल्स ने व्यक्तिगत कारणों से खुद को विश्व कप से अलग कर लिया है।

शुभमन गिल में इस पूर्व क्रिकेटर को दिखी विराट कोहली की झलक, जानिए क्या कुछ कहा

मोहम्मद शमी के घर में जबरन घुसीं हसीन जहां, पुलिस ने की यह कार्रवाई

ईसीबी ने ड्रग्स के सेवन के बाद हेल्स पर प्रतिबंध लगाने के अलावा उनके वार्षिक वेतन का पांच फीसदी हिस्सा बतौर जुमार्ना भी लगाया है। बीते साल भी हेल्स को सितम्बर 2017 में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों के मारपीट के आरोप में निलम्बित किया गया था। उस घटना में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी शामिल थे। ईसीबी ने कहा है कि विश्व कप टीम में हेल्स का स्थान लेने वाले खिलाड़ के नाम की घोषणा कुछ दिनों बाद की जाएगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें