फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटT20 World Cup 2022 के अब तक के 10 सबसे लंबे सिक्स, दो पड़े हैं भारत के खिलाफ

T20 World Cup 2022 के अब तक के 10 सबसे लंबे सिक्स, दो पड़े हैं भारत के खिलाफ

T20 World Cup 2022 में अब तक सैकड़ों छक्के लग चुके हैं, लेकिन 10 सबसे लंबे छक्कों की बात करें तो इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। हालांकि, दो छक्के इनमें से भारतीय गेंदबाजों पर पड़े हैं।

T20 World Cup 2022 के अब तक के 10 सबसे लंबे सिक्स, दो पड़े हैं भारत के खिलाफ
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 01 Nov 2022 09:56 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ICC T20 World Cup 2022 में 31 अक्टूबर तक कुल 31 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान कई मैच आखिरी बॉल पर समाप्त हुए हैं तो कुछ मैच हाई स्कोरिंग भी देखने को मिले हैं। कुछ बल्लेबाज शतक भी जड़ने में सफल हुई हैं, जबकि कुछ बल्लेबाजों के बल्ले से चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच हम बात करने वाले हैं कि अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा लंबे छक्के जड़ने वाले 10 खिलाड़ी कौन से हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक सबसे लंबा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड यूएई के जुनैद सिद्दीकी के नाम है, लेकिन उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। जुनैद ने टूर्नामेंट के पहले दौरे के मैच में श्रीलंका के खिलाफ दुश्मांथा चमीरा की गेंद पर 109 मीटर का छक्का जड़ा था, जो अभी तक ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 विश्व कप का सबसे लंबा छक्का है। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ओडियन स्मिथ का नाम है। 

ओडियन स्मिथ की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उन्होंने पहले दौर के मैच में आयरलैंड के खिलाफ 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड मिलर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ आर अश्विन की गेंद पर 104 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। लिस्ट में चौथा नाम रोवमैन पॉवेल का है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ 104 मीटर लंबा छक्का जड़ा। 

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने आयरलैंड के खिलाफ 102 मीटर लंबा छक्का जड़ा हुआ है, जबकि इतनी ही दूरी का छक्का आरोन फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था। वहीं, स्कॉटलैंड के माइकल जोन्स 98 मीटर का छक्का आयरलैंड के खिलाफ जड़ने में सफल हुए थे। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी इतना लंबा छक्का श्रीलंका के खिलाफ जड़ चुके हैं। वे इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं।

पहले चला डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला और फिर लिया हैरतअंगेज कैच, चेक करने में अंपायर के छूटे पसीने

आयरलैंड के लॉरेट टकर ने भी 98 मीटर का छक्का टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था। वहीं, लिस्ट में 10वें नंबर पर पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ अक्षर पटेल की गेंद पर 97 मीटर का छक्का जड़ा था। विराट कोहली टूर्नामेंट में 6 छक्के लगा चुके हैं, लेकिन उनका एक भी छक्का इस लिस्ट में शामिल नहीं है, क्योंकि वे गेंद को टाइम करते हैं। 

T20 वर्ल्ड कप के अब तक के सबसे लंबे छक्के
109 मीटर - जुनैद सिद्दीकी
106 मीटर - ओडियन स्मिथ
104 मीटर - रॉवमैन पॉवेल
104 मीटर - डेविड मिलर
104 मीटर - रॉवमैन पॉवेल
102 मीटर - मिचेल मार्श
102 मीटर - आरोन फिंच
98 मीटर - माइकल जोन्स
98 मीटर - मार्कस स्टोइनिस
98 मीटर - लॉरेन टकर
97 मीटर- इफ्तिखार अहमद 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें