वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या होगी भारत की सबसे बड़ी चुनौती, कोच रेयान टेन डोएशे ने बताया

Feb 28, 2026 09:30 pm ISTHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे का मानना है कि वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी को रोकना बड़ी चुनौती होगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या होगी भारत की सबसे बड़ी चुनौती, कोच रेयान टेन डोएशे ने बताया

टी20 विश्व कप के इस सत्र की एक प्रमुख विशेषता विभिन्न टीमों की बल्लेबाजी में गहराई और बल्लेबाजों की बेखौफ होकर खेलने की योजना रही है। सभी टीमों को हालांकि अलग-अलग स्तर पर सफलता मिली है, लेकिन किसी ने भी रक्षात्मक रुख नहीं अपनाया। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण वेस्टइंडीज है, जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार में भी यह दिखाया कि बल्लेबाजी की गहराई के क्या मायने हैं। वेस्टइंडीज ने 90 रन पर सात विकेट गंवाने के बावजूद रोमारियो शेफर्ड की 37 गेंद में 52 रन की पारी के बूते 176 रन बना लिये थे।

भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने मैच-पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''मुझे नहीं लगता कि ज्यादा टीमों के पास ऐसा बल्लेबाजी क्रम है जहां रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी नौवें नंबर पर उतरता हों। यह इस टूर्नामेंट की सफल टीमों की विशेषता है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी में भी गहराई है। न्यूजीलैंड और भारत के साथ भी ऐसा ही है। हमारे पास अक्षर जैसे खिलाड़ी हैं, जो अगर पहले नहीं आते तो आठवें नंबर पर भी आ सकते हैं।"

जब टीमें हर हाल में आक्रामक खेल की नीति अपनाती हैं, तो केवल रन रोकने की रणनीति कारगर नहीं होती। किसी बल्लेबाजी क्रम में शाई होप, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी हों तो रन को रोकने के लिए विकेट लेना ही एकमात्र समाधान है।

डोएशे ने कहा, ''आपको विकेट लेने पर ध्यान देना होगा। 20 ओवर तक सिर्फ रन रोकने की पुरानी रणनीति अब चलन से बाहर हो चुकी है। वेस्टइंडीज का खेलने का तरीका ही अधिक जोखिम के साथ फायदा उठाने की है। उन्होंने वेस्टइंडीज के पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का हवाला देते हुए कहा, '' गेंदबाजी इकाई के रूप में हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं। हमें पता है कि कहां विकेट मिल सकते हैं। हमारी योजना पूरे 20 ओवर आक्रामक गेंदबाजी करने और उन पर दबाव बनाने की होगी जैसा दक्षिण अफ्रीका ने किया।''

भारतीय बल्लेबाजों को भी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने धीमी गेंद से परेशान किया था। भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसे में अभ्यास सत्र में धीमी गेंदों के खिलाफ खेल सुधारने पर ध्यान दिया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।