स्टीव स्मिथ के हेलमेट पर लगी थी एक तेज रफ्तार से आई गेंद, फिर भी की बल्लेबाजी; मगर…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

स्टीव स्मिथ को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन हेलमेट पर गेंद लगी थी। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी तो जारी रखी, लेकिन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं नजर आए। उनकी जगह माइकल नेसर ने फील्डिंग की। 

Steve Smith
स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने डरबन के किंग्समीड में जारी पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी दूसरी के दौरान फील्डिंग नहीं की। सोमवार को स्टीव स्मिथ फील्ड पर नहीं उतरे। इसके पीछे का कारण यह था कि उनको हेलमेट पर एक तेज रफ्तार गेंद लगी थी, जो साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया ने फेंकी थी। इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान आया था कि उनका मूल्यांकन किया जाएगा, और वे इस पर जल्द एक अपडेट जारी करेंगे।

पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल की 43वीं गेंद पर स्टीव स्मिथ की नजर हट गई। वह गेंद से बचने के लिए गेंद के रास्ते में झुक गए, जो उनके हेलमेट के ऊपरी हिस्से के पास लगी। हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्मिथ का कनकशन टेस्ट हुआ। दूसरा हेलमेट लाया गया और इस दौरान कई मिनट तक खेल रुका रहा। अगली 10 गेंदें जो उन्होंने खेलीं, वे साइमन हार्मर ने फेंकी। इसके बाद फिर से एनरिक नोर्खिया उनके खिलाफ गेंदबाजी के लिए आ गए। दोनों के बीच बैट और बॉल से एक तीखी नोक-झोंक देखने को मिली।

स्टीव स्मिथ ने जड़े थे तीन चौके

स्मिथ ने हेलमेट पर गेंद लगने के कुछ देर बाद तीन चौके लगाए, जिसमें एक गली में, एक पॉइंट पर और एक बैकवर्ड पॉइंट पर चौका गया। इससे उनकी फिटनेस का अंदाजा लग गया था। हालांकि, ज्यादा देर तक वे क्रीज पर नहीं टिक पाए और साइमन हार्मर की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन जब साउथ अफ्रीका की टीम 421 रनों के के टारगेट का पीछा करने उतरी और इस बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बाउंड्री पर जमा हुए, तो स्मिथ उनमें शामिल नहीं थे। उनकी जगह माइकल नेसर मैदान में उतरे।

क्या आज उतरेंगे स्मिथ मैदान पर?

अब देखना ये है कि क्या आखिरी दिन स्मिथ फील्ड पर उतरेंगे या फिर ऑस्ट्रेलिया उनके लिए कोई कनकशन सब्स्टीट्यूट लेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां थोड़ी सी ट्रिक खेल सकती है कि जो खिलाड़ी थोड़ी बहुत गेंदबाजी करता है, उसे वह प्लेइंग इलेवन में चुन सकते हैं। हालांकि, स्मिथ के लिए स्मिथ के जैसा ही खिलाड़ी कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मिल सकता है। किसी प्रोपर स्पिनर को आप मैदान पर नहीं उतार सकते। अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। बोर्ड ने सोमवार को कहा था कि हम आज या कल में अपडेट जारी करेंगे। सोमवार कोई अपडेट बोर्ड ने नहीं दिया था। साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 3 कैच स्मिथ ने पकड़े थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़स्मिथ के हेलमेट पर लगी थी एक तेज रफ्तार से आई गेंद, फिर भी की बल्लेबाजी; मगर…