Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Steve Smith s injury proved to be a blessing in disguise for Usman Khawaja giving him a last ditch career opportunity
स्टीव स्मिथ की चोट बन गई उस्मान ख्वाजा के लिए वरदान, मिला करियर का आखिरी जीवनदान

स्टीव स्मिथ की चोट बन गई उस्मान ख्वाजा के लिए वरदान, मिला करियर का आखिरी जीवनदान

संक्षेप:

स्टीव स्मिथ की चोट उस्मान ख्वाजा के लिए वरदान साबित हो गई। उस्मान ख्वाजा को एक तरह से करियर का आखिरी जीवनदान मिला है। वे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

Dec 17, 2025 06:59 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन उस मैच में वे शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे। पहले टेस्ट में उन्होंने काफी कम बल्लेबाजी की थी। हालांकि, अगले टेस्ट से उनको बाहर कर दिया गया, क्योंकि वे पूरी तरह फिट नहीं थे। इस बीच दोनों टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीते तो कहा गया कि उस्मान ख्वाजा का करियर समाप्त हो गया है। हालांकि, वे एशेज स्क्वॉड में बने रहे, लेकिन किसी ने भी ये उम्मीद नहीं की थी कि 2-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम में अब उनको मौका मिल पाएगा, क्योंकि ओपनर के तौर पर ट्रैविस हेड ने जिम्मेदारी संभाल ली थी। हालांकि, एक दूसरे खिलाड़ी की चोट उस्मान ख्वाजा के लिए वरदान साबित हुई और उनके करियर को आखिरी बार एक और जीवनदान मिल गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, पहले दो टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। ट्रेनिंग के दौरान एक गेंद स्टीव स्मिथ के सिर पर लगी थी। उनको वर्टिगो की समस्या हुई। ऐसे में उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। ये चोट उस्मान ख्वाजा के लिए वरदान बनी और उनको कप्तान पैट कमिंस ने एडिलेड में जारी तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह दी। करीब 3 साल पहले भी उस्मान ख्वाजा की वापसी इसी तरह टेस्ट क्रिकेट में हुई थी। 2019 में आखिरी टेस्ट खेलने वाले उस्मान ख्वाजा 2022 में फिर से लौटे थे, जब ट्रैविस हेड की चोट उनके लिए वरदान साबित हुई थी।

2022 के बाद से उस्मान ख्वाजा लगातार ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, मौजूदा समय में उनकी फॉर्म अच्छी नहीं है। इसके अलावा फिटनेस की समस्या भी उनके साथ रही है। उम्र भी एक कारण है कि उनका करियर अब आखिरी पड़ाव पर है। 18 दिसंबर को 39 साल के होने जा रहे उस्मान ख्वाजा एशेज सीरीज के बाद शायद ही आपको ऑस्ट्रेलिया की टीम में नजर आएं। ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ी इससे पहले ही रिटायरमेंट ले लेते हैं। अब देखना ये है कि उस्मान ख्वाजा इस जीवनदान का कितना फायदा उठा पाते हैं, क्योंकि एडिलेड उनको रास आता है, जहां उनका औसत दमदार है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |