भारत के खिलाफ स्टीव स्मिथ क्यों चूके 10 हजारी आंकड़े से, हेजलवुड से भी है खास कनेक्शन

share

स्टीव स्मिथ को सिडनी टेस्ट में 10000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए 38 रन चाहिए थे, लेकिन वह 37 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस खास उपलब्धि से चूकने के बावजूद उन्हें खुशी है कि ऑस्ट्रेलिया मैच जीत गया।

स्टीव स्मिथ

सिडनी में अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में 10,000 टेस्ट रन पूरे करने से एक रन से चूके ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करना अलग ही बात है और भारत के खिलाफ उनके दिमाग में यह आंकड़ा घूमता रहा। स्मिथ को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये 38 रन की जरूरत थी लेकिन भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में वह 37 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने वह टेस्ट छह विकेट से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की।

इसे भी पढ़ेंः ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के बाद BCCI सख्त, कोच-क्रिकेटर बीवी और गर्लफ्रेंड के साथ…

स्मिथ ने सेन 1170 ब्रेकफास्ट शो पर कहा, ‘मैं आंकड़ों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता लेकिन 10,000 रन अलग बात है। ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे दिमाग में घूम रहा था। मैच से पहले मीडिया इस बारे में इतनी बात कर रहा था क्योंकि मैं उस आंकड़े के करीब था।’ ‘नंबर 38’ स्मिथ के दिमाग में इतना चल रहा था कि उन्होंने मजाक में कहा कि वह जोश हेजलवुड से हमेशा इसे जोड़कर देखेंगे क्योंकि हेजलवुड का जर्सी नंबर 38 है।

इसे भी पढ़ेंः ..तो फिर रोहित को जाना पड़ सकता है पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ा है मामला

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता था कि मुझे 38 रन चाहिए। मैं उस रात सोने गया तो हेजलवुड की शर्ट का पीछे का हिस्सा मुझे दिख रहा था क्योंकि उस पर 38 लिखा है। यह अजीब था क्योंकि यह मेरे दिमाग में लगातार घूम रहा था। खुशी की बात यह है कि हम मैच जीतने में सफल रहे लिहाजा यह मायने नहीं रखता था।’

ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दो टेस्ट की सीरीज के लिये श्रीलंका का दौरा करेगा जिसका पहला टेस्ट 29 जनवरी से गॉल में खेला जाएगा। स्मिथ ने कहा, ‘सिडनी में अपने दोस्तों और परिवार के सामने इस आंकड़े तक पहुंचना शानदार होता लेकिन ऐसा हुआ नहीं । मैंने कभी सोचा नहीं था कि करियर में इस मुकाम तक पहुंच सकूंगा लेकिन यह सपना सच होने जैसा है।’

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत के खिलाफ स्मिथ क्यों चूके 10 हजारी आंकड़े से, हेजलवुड से भी है खास कनेक्शन