स्टीव स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर के स्पेशल क्लब में मारी एंट्री, अवे टेस्ट मैचों में बन गए 5 हजारी

लाइव हिन्दुस्तान
share

Steve Smith 5000 Away Test Runs: स्टीव स्मिथ साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी 30 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। हालांकि, स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर के एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली।

Steve Smith 5000 Test runs in away matches
स्टीव स्मिथ

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है। सोमवार को मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दूसरी पारी में 42 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ को साइमन हार्मर ने पवेलियन की राह दिखाई। वह पहली पारी में 25 रन बनाकर आउट हुए थे। स्मिथ भले ही डरबन टेस्ट में बल्ले से कोई खास कमास नहीं दिखा लेकिन सचिन तेंदुलकर के एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गए। वह अवे टेस्ट मैचों में पांच हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिकेट में अवे टेस्ट उस मुकाबले को कहा जाता है जब कोई टीम, विरोधी टीम के स्टेडियम में जाकर खेलती है। स्मिथ को डरबन टेस्ट में पांच हजारी बनने के लिए सिर्फ 46 रनों की जरूरत थी।

स्मिथ ऐसा करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम अवे टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने घर के बाहर 106 टेस्ट खेले और 8705 रन जुटाए। उनके बाद भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने 94वें अवे टेस्ट में 7690 रन बटोरे। बता दें कि स्टीव स्मिथ अवे टेस्ट मैचों में पांच हजार प्लस रन बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। उनसे पहले यह कारनामा ऑस्ट्र्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (76 टेस्ट में 5800), एलन बॉर्डर (70 टेस्ट में 5431) और स्टीव वॉ (79 टेस्ट में 5217) ने अंजाम दिया था। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल 12वें स्थान पर हैं। उनके खाते में 126 टेस्ट में 10972 रन हैं। उनके आगे एलन बॉर्डर हैं, जिन्होंने 156 मैचों में 11174 रन जोड़े।

स्टीव स्मिथ ने की अर्धशतकीय साझेदारी

डबरन टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने 390 का स्कोर बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 284 रनों पर ढेर किया। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 33 रन से आगे शुरू की। निक मैडिनसन 48 रन बनाकर लौटे। ट्रैविस हेड (11) का बल्ला नहीं चला। मार्नस लाबुशेन ने 37 और क्स कैरी ने 24 रनों का योगदान दिया। लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ 53 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेसिया ने 205 रन जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़स्मिथ की सचिन के स्पेशल क्लब में एंट्री, अवे टेस्ट मैचों में बन गए 5 हजारी