स्टीव स्मिथ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बने, स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
share

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा। स्मिथ के नाम अब टेस्ट में 10945 रन हैं।

steve smith
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डरबन में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पा रहे हैं और लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रहे हैं।

स्टीव स्मिथ ने वॉ को पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को डरबन टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद में 25 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान दो छक्के लगाए। इस पारी की बदौलत वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने दिग्गज स्टीव वॉ को इस लिस्ट में पीछे छोड़ा। वॉ ने 168 टेस्ट मैचों में 10, 927 रन बनाए थे। वहीं स्मिथ के नाम 126 टेस्ट मैच में 10945 रन हो गए हैं।

पोंटिंग और एलन आगे

स्मिथ को अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान वॉ से आगे जाने के लिए सिर्फ 8 रनों की जरूरत थी। उन्होंने मैच में 28वीं गेंद पर आठवां रन बनाते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 28वीं गेंद पर महाराज के खिलाफ छक्का लगाया। अब सिर्फ रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर इस सूची में स्मिथ से आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिंकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने 168 टेस्ट में 13,378 रन बनाए हैं, जबकि बॉर्डर के नाम 156 मैचों में 11,174 रन हैं।

स्टीव स्मिथ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान टेस्ट में 11000 रन भी पूरे कर सकते हैं। स्मिथ को इसके साथ 55 रनों की जरूरत है। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में 11000 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनेंगे। स्मिथ के पास टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का भी मौका है। इसके लिए उन्हें अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 230 रन बनाने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने टी ब्रेक तक गंवाए 6 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने डरबन में खेले जा रहे पहले मुकाबले में चायकाल तक 6 विकेट गंवा दिए हैं। टीम ने टी ब्रेक तक 53 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए हैं। मैट रेनशॉ और पैट कमिंस क्रीज पर मौजूद हैं। स्मिथ ने 25 और मार्नस लाबुशेन ने 37 रन बनाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़स्मिथ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई, वॉ को पीछे छोड़ा