स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान: 2028 ओलंपिक पर नजरें, मगर एशेज 2027 खेलने पर है सस्पेंस

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

स्टीव स्मिथ चाहते तो 2028 ओलंपिक में हिस्सा लेना हैं, लेकिन 2027 की एशेज सीरीज के लिए उनको लगता है कि शायद वह वहां नहीं भी हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने लंबे समय से इंग्लैंड में एशेज सीरीज नहीं जीती है। 

Steve Smith
स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का दरवाजा खुला रखा है। वैसे तो वे चाहते हैं कि 2028 में ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनें, लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार कर लिया है कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज में भी उनके खेलने के बारे में कुछ पता नहीं है। वे चाहते जरूर हैं कि वह इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा बनें, लेकिन उन्होंने मान लिया है कि अभी वह सीरीज दूर है। इंग्लैंड की सरजमीं पर आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने 2001 में एशेज सीरीज जीती थी। स्मिथ 2019 और 2023 में एशेज सीरीज का हिस्सा रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 की बराबरी पर खत्म की थी।

37 साल के स्टीव स्मिथ को भरोसा नहीं है कि अगले समर सीजन में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल पाएंगे या नहीं। स्मिथ ने द टेलीग्राफ से कहा, “मुझे अभी यह भी नहीं पता कि मैं वहां पहुंच पाऊंगा या नहीं।” जब उनसे इंग्लैंड में एक और एशेज कैंपेन की उम्मीद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं एक तरह से सीरीज-दर-सीरीज प्रपोजल पर हूं, जैसा कि मैं कुछ समय से हूं और यह अभी मेरे लिए काफी दूर है। ऐसे में हां, मैं वहां एक सीरीज जीतना या वहां एक एशेज जीत चुका होना पसंद करूंगा, लेकिन आप इंतजार करें और देखें कि यह सच होता है या नहीं।”

स्मिथ डबलिन में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए खेलते हुए बोल रहे थे। उस समय इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान का 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टेस्ट करियर से आगे सोच रहे हैं और 2028 ओलंपिक गेम्स पर भी उनका ध्यान है। हालांकि, तब तक वे 39 साल के हो चुके होंगे। 128 सालों के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है। वह पहले भी इस बात को कह चुके हैं कि वह ओलंपिक स्क्वॉड का हिस्सा बनना पसंद करेंगे। शायद यही वजह है कि वे शॉर्टर फॉर्मेट में एक्टिव हैं।

2028 ओलंपिक खेलना है लक्ष्य - स्मिथ

स्मिथ ने अपने करियर चेकलिस्ट में अभी भी बचे हुए बड़े लक्ष्य के बारे में बताया और कहा, “अभी शायद ओलंपिक्स का हिस्सा बनने की कोशिश करनी है। मैं यहां एम्स्टर्डम के साथ इसलिए खेलना चाहता था, क्योंकि मैं जितना हो सके उतना T20 क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहता था। मैं तुरंत एक नए मार्केट में आकर खेलने के लिए उत्सुक था और उम्मीद है कि लोकल खिलाड़ियों और एसोसिएट खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभव शेयर करूंगा: उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करूंगा और उन्हें अपनी कुछ जानकारी देने की कोशिश करूंगा। यह वाकई बहुत अच्छा रहा है।”2028 कव

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान: 2028 ओलंपिक पर नजरें, मगर एशेज 2027 खेलने पर सस्पेंस