जो रूट से आगे निकले स्टीव स्मिथ, टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्टीव स्मिथ टेस्ट में एक बार फिर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ा। स्मिथ के नाम टेस्ट में 222 कैच हैं।

Steve Smith
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान बतौर फील्डर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट क्रिकेट में कैच लेने के मामले में सबसे सफल फील्डर बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए। मैट रेनशॉ ने दमदार शतक लगाया। उन्होंने 397 गेंद में 190 रन बनाए। इसके जवाब में अफ्रीका के बल्लेबाज पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाया।

बतौर फील्डर टेस्ट में सबसे कैच

स्टीव स्मिथ ने डरबन टेस्ट के तीसरे दिन डेविड बेडिंगहम का कैच लेकर जो रूट को पीछे छोड़ा। वह अब टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं। स्टीव स्मिथ के नाम अब टेस्ट में 222 कैच हैं। उन्होंने बाद में काइल वेरेने का भी कैच लपका। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के नाम 220 कैच हैं। भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में 210 कैच लिए हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने टेस्ट में 205 कैच लिए हैं। साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस के नाम 200 और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जैक कैलिस ने 196 कैच अपने नाम किए हैं।

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 53 गेंद में 25 रन बनाए। पारी में स्मिथ ने दो छक्के लगाए। उन्होंने मार्नश लाबुशेन के साथ 60 रन की साझेदारी भी की।

रेनशॉ ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान किसी एक टेस्ट पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रेनशॉ ने तब क्रीज पर कदम रखा जब ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में था। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों (आठ से 11 नंबर) के साथ बल्लेबाजी करते हुए 397 गेंदों पर 190 रन की अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2017 में एससीजी में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया था, जिसमें उन्होंने 184 रन बनाए थे।

भारतीय स्टार कोहली ने 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की अपनी पारी के दौरान 171 रन निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए बनाए थे जो कि एक रिकॉर्ड था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जो रूट से आगे निकले स्टीव स्मिथ, टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बने