T20 World Cup में पेसर की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए स्टीव स्मिथ, ICC ने किया कन्फर्म

Feb 16, 2026 12:55 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 में तेज गेंदबाज की जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है। इस बात की पुष्टि खुद ICC ने की है, क्योंकि वे जोश हेजलवुड के इंजरी रिप्लेसमेंट हैं। 

T20 World Cup में पेसर की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए स्टीव स्मिथ, ICC ने किया कन्फर्म

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है। एक तेज गेंदबाज की जगह बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है। इस बात की पुष्टि खुद ICC ने की है। स्टीव स्मिथ को पेसर जोश हेजलवुड के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने स्टीव स्मिथ को हेजलवुड के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर अप्रूव किया है। जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम का हिस्सा थे, लेकिन वे फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

तेज गेंदबाज की जगह बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल करने की पीछे की वजह साफ है कि श्रीलंका में टीम टी20 विश्व कप 2026 के लीग फेज के मैच खेल रही है, जहां स्पिनर ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम कर रहे हैं। ऐसे में उनसे निपटने और टॉप ऑर्डर में एक अनुभवी बल्लेबाज को लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम एक अच्छी रणनीति अपना रही है। काफ इंजरी की वजह से जोश हेजलवुड अभी तक ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में शामिल नहीं हुए थे। उन्हें इंजरी से उबरने में थोड़ा समय लगेगा। टीम के मेडिकल स्टाफ ने कहा है कि वे समय पर फिट नहीं होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका में बहुत ज्यादा समस्या इंजरी को लेकर है। जोश हेजलवुड पहले से ही उपलब्ध नहीं थे, जबकि कप्तान मिचेल मार्श भी इंजरी की समस्या से परेशान हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को उंगली में चोट लगी। इसके साथ-साथ, स्टैंड इन कैप्टन ट्रैविस हेड, ऑलराउंडर कैमरोन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड और अन्य खिलाड़ी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि ये टीम ऑस्ट्रेलिया की उन टीमों की तरह नजर नहीं आ रही है, जो आईसीसी इवेंट में अपना दबदबा दिखाती रही है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया की टीम है। टीम के लिए समस्या पैदा हो गई है, क्योंकि जिम्बाब्वे से ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी और ऐसे में टीम के सुपर 8 में जाने की संभावना थोड़ी सी कम हो गई है, क्योंकि अब ऐसा है कि टीम बाकी के दो मैच जीत भी जाए तो भी अपने दम पर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। उसे दूसरी टीमों के नतीजों और नेट रन रेट को भी देखना होगा। इस समय ऑस्ट्रेलिया का नेट रेट अच्छा तो है और प्लस में भी है, लेकिन शीर्ष पर बैठी श्रीलंका की टीम और दूसरे पायदान पर विराजमान जिम्बाब्वे का नेट रन रेट और भी अच्छा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।