चेन्नई सुपर किंग्स को नहीं छोड़कर जा रहा ये दिग्गज, IPL 2027 में भी टीम के साथ आएगा नजर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर दिग्गज कोच स्टीफन फ्लेमिंग नहीं जा रहे। IPL 2027 में भी वह टीम के साथ नजर आएंगे। सीएसके को कई ट्रॉफी जिताने वाले फ्लेमिंग लंबे समय से टीम के कोच हैं। 

Stephen Fleming MS Dhoni

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। ऐसे में सीएसके के कोचिंग सेटअप में बदलाव की बात हो रही है, लेकिन असल में फ्रेंचाइजी कोई बड़ा बदलाव करने की प्लानिंग में नहीं है। रिपोर्ट्स आ रही थीं कि दिग्गज कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ सीएसके नाता तोड़ सकती है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। सीएसके की सफलता में बड़ा हाथ स्टीफन फ्लेमिंग का रहा है। आईपीएल 2027 में भी उनके टीम के हेड कोच बने रहने की पूरी संभावना है।

क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएसके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाने वाली नहीं है। न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले सीजन में खेले थे। इसके बाद से वह 2009 से हेड कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हीं की कोचिंग में टीम पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जबकि कुल 10 बार टीम ने फाइनल खेला है। हालांकि, बीते कुछ साल में टीम का प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा। ऐसे में कोचिंग स्टाफ में बदलाव की मांग उठी है, लेकिन सीएसके का भरोसा स्टीफन फ्लेमिंग पर कायम है।

टीम की हाल की मुश्किलों को देखते हुए CSK के फैनबेस के कुछ हिस्सों में बदलाव की मांग देखी गई। यहां तक कि सोशल मीडिया पर 'फ्लेमिंग को हटाओ' कैंपेन भी चला, लेकिन फ्रेंचाइजी के भी अपने तरीके हैं, जिन पर वह टिकी हुई है। माना जा रहा है कि फ्लेमिंग कम से कम अगले सीजन तक टीम के कर्ता-धर्ता बने रहेंगे। फ्लेमिंग पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि 2025 में टीम 10वें स्थान पर थी, जबकि 2026 में 8वें स्थान पर रही। ऐसी परफॉर्मेंस पर किसी पर भी गाज गिर सकती है, लेकिन सीएसके ऐसा करने वाली नहीं है।

सीएसके ही नहीं, अन्य टीमों के कोच भी हैं फ्लेमिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें, स्टीफन फ्लेमिंग सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच नहीं हैं, बल्कि सीएसके की हर एक सिस्टर फ्रेंचाइजी में काम करते हैं। इस समय न्यूजीलैंडर मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के साथ हेड कोच के तौर पर है। अमेरिका में यह टी20 लीग खेली जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रेंचाइजी इस सीजन का रिव्यू करने वाली है, लेकिन इसमें फ्लेमिंग के करार पर कोई बात होने की संभावना नहीं है। रिव्यू मीटिंग भी एमएलसी के खत्म होने के बाद होगी। हालांकि, एमएस धोनी के भविष्य पर चर्चा होने की पूरी संभावना है, जो 2026 के सीजन में नहीं खेले थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।