धोनी के सबसे बड़े साथी ने छोड़ा CSK का साथ, दोनों ने मिलकर चेन्नई को 5 बार बनाया है चैंपियन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एमएस धोनी के सबसे बड़े साथी ने CSK का साथ छोड़ दिया है। 17 साल लंबी यात्रा को आखिरकार स्टीफन फ्लेमिंग ने विराम दे दिया है। शुरुआत के सालों में वह टीम के खिलाड़ी थे, लेकिन इसके बाद से टीम के कोच बने हुए थे। 

स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स में एक नाम अगर आईपीएल के पहले सीजन से बरकरार है तो वह एमएस धोनी हैं, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी के साथ-साथ एक और नाम सीएसके के साथ हमेशा से जुड़ा रहा है। वह नाम है न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग का, जो 17 साल से चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच थे और शुरुआत में वह टीम का हिस्सा भी रहे। हालांकि, एमएस धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स में सबसे बड़े साथी कहे जाने वाले स्टीफन फ्लेमिंग ने सीएसके का साथ आखिरकार छोड़ दिया है।

CSK ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी की ओर से कहा गया है, "सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने मिलकर IPL इतिहास की सबसे सफल और लंबी पार्टनरशिप बनाई है। आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें प्रेरित करती रहेगी। बहुत सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद, स्टीफन।"

2008 में स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेला था। उस सीजन 10 मैचों में उन्हें मौका मिला था। इसके बाद से ही वे टीम के हेड कोच थे। 2009 से उन्होंने 2026 तक के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का बतौर हेड कोच साथ निभाया। इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में पांच बार टाइटल भी जीता। 19 सीजन अब तक हो चुके हैं, जिनमें से 17 सीजन वे सीएसके का हिस्सा रहे, क्योंकि दो सीजन के लिए टीम पर प्रतिबंध लगा था।

फ्लेमिंग ने सीएसके को जिताईं 7 ट्रॉफी

फ्लेमिंग के अंडर चेन्नई सुपर किंग्स ने ना सिर्फ 5 IPL ट्रॉफी, बल्कि 2 चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट भी जीते हैं। टीम रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में पहुंची है और 10 बार IPL फाइनल हिस्सा रही है, जो कि एक रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाली भी टीम चेन्नई सुपर किंग्स संयुक्त रूप से है और सबसे ज्यादा फाइनल भी इसी टीम ने खेले हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम भी सीएसके है। फ्लेमिंग के इस्तीफा देने के पीछे की वजह यह है कि पिछले कुछ सीजन टीम के लिए अच्छे नहीं रहे। इस बार भी टीम सातवें पायदान पर रही।

स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है, "स्पोर्ट्स में किसी टीम के साथ 18 साल रहना, एक अलग जिंदगी है और मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेरा समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा मौका रहा है। हमने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है। साथ में, हमने यादगार जीत का जश्न मनाया, मुश्किल पलों से उबरे और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। CSK हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी और मैं आने वाले कई सालों तक टीम को चीयर करता रहूंगा।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।