स्टीफन फ्लेमिंग के बाद गिरेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के कई और विकेट, जानिए किस-किसकी नौकरी पर है खतरा?
स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, खबर यह भी है कि कई और विकेट सीएसके से गिरने वाले हैं। इनमें गेंदबाजी कोच से लेकर बल्लेबाजी कोच तक का नाम शामिल है।

सोमवार 13 जुलाई को चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच का पद स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ दिया। डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक वह इस पद पर रहे। 2008 में सीएसके के लिए खेलने के बाद से ही वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम के हेड कोच थे, लेकिन अब 2026 के सीजन के बाद उन्होंने अपनी राहें टीम से अलग कर लीं। हालांकि, अब खबर है कि सिर्फ फ्लेमिंग ही नहीं, बल्कि कुछ और विकेट भी सीएसके से गिरने वाले हैं, जिनमें बल्लेबाजी कोच से लेकर गेंदबाजी कोच का नाम भी शामिल है।
क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो फ्लेमिंग के बाद बॉलिंग कोच एरिक सिमंस और बल्लेबाजी कोच माइक हसी का नंबर अगला हो सकता है। सीएसके मैनेजमेंट ने फ्लेमिंग को लेकर कहा कि आपसी सहमति से उन्होंने कोच का पद छोड़ने का फैसला किया है। अगले सीजन से पहले कुछ बड़े बदलाव सीएसके में देखे जाने की पूरी संभावना थी और इसकी शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो सीएसके के सीईओ ने करीब एक महीने पहले कहा था कि स्टीफन फ्लेमिंग अगले साल भी टीम के हेड कोच बने रहेंगे, लेकिन ऐसा क्या हो गया कि फ्लेमिंग को इस्तीफा देना पड़ गया? ये जान लीजिए।
सिर्फ CSK के कोच नहीं थे फ्लेमिंग
आपको बता दें, स्टीफन फ्लेमिंग सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच नहीं है, बल्कि वे सीएसके की सिस्टर फ्रेंचाइजी टेक्सास सुपर किंग्स और जोबर्ग सुपर किंग्स के भी मुख्य कर्ता-धर्ता हैं। साल की शुरुआत में जोबर्ग सुपर किंग्स एसए20 लीग में चौथे स्थान पर रही थी, जबकि मेजर लीग क्रिकेट में टीम 10 में से 7 मैच हार गई है। आईपीएल 2026 में टीम का हाल आप जानते ही होंगे कि कैसा रहा था। बावजूद इसके उनके पास अपनी कुर्सी बचाने का मौका था, लेकिन यूएस में जो हुआ, उसकी वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया।
फैसला आपको अचानक लिया गया लगता होगा, लेकिन ये काफी समय से पनप रहा था। सीएसके का लीडरशिप ग्रुप काफी हद तक फ्लेमिंग के नेतृत्व से खुश नहीं था। वे काफी लंबे समय से फ्रेंचाइजी के साथ थे तो कम से कम ये बदलाव होना लाजमी लग रहा था। इसके अलावा पिछले तीन सीजन में टीम का प्रदर्शन भी बहुत घटिया रहा था। 2024 में टीम पांचवें, 2025 में 10वें और 2026 में 8वें स्थान पर टीम रही। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का सपोर्ट उन्हें लंबे समय तक मिला, लेकिन अब वे खुद भी पूरी तरह एक्टिव नहीं हैं। विश्वनाथन ने US से क्रिकबज़ को बताया, "हमने ईमानदारी से बात की और तय किया कि हमें अलग हो जाना चाहिए।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



