बांग्लादेश के भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस, जानें ICC और BCB की मीटिंग में क्या हुआ?

Jan 07, 2026 05:53 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बांग्लादेश के भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने पर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन ICC और BCB की मीटिंग में जो हुआ है, उससे लग रहा है कि बांग्लादेश को भारत में टी20 विश्व कप खेलने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

बांग्लादेश के भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस, जानें ICC और BCB की मीटिंग में क्या हुआ?

भारत में बांग्लादेश की टीम के T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर स्थिति अभी के लिए जस की तस है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी के बीच एक मीटिंग जरूर हुई है, लेकिन उसका परिणाम पूरी तरह से नहीं निकल सकता है। बांग्लादेश टीम ने भारत में सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सहारा लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने अभी के लिए बांग्लादेश के पक्ष में जाती नजर नहीं आ रही है।

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार 6 जनवरी को ICC अधिकारियों और BCB अधिकारियों के बीच एक ऑनलाइन मीटिंग हुई। इस मीटिंग में बांग्लादेश टीम की सेफ्टी और सिक्योरिटी पर चर्चा हुई और BCB के प्रतिनिधियों को ICC ने बताया है कि उनके पास ऐसा कोई असेसमेंट नहीं है, जिससे भारत में उनके खिलाड़ियों को कोई खतरा दिखे। बांग्लादेश ने हाल ही में पत्र लिखकर आईसीसी से अनुरोध किया था कि उसके मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाएं, क्योंकि उन्होंने सुरक्षा चिंताओं की वजह से उनके देश के प्रमुख तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया है, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

4 जनवरी को एक इमरजेंसी मीटिंग के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर ICC से बांग्लादेश के सभी मैच भारत के बाहर किसी अन्य जगह पर आयोजित करने पर विचार करने के लिए कहा था। बोर्ड ने कहा था, "बांग्लादेशी खिलाड़ियों, टीम ऑफिशियल्स, बोर्ड मेंबर्स और दूसरे स्टेकहोल्डर्स की सेफ्टी और वेल-बीइंग को सेफ रखा जा सके और यह पक्का किया जा सके कि टीम एक सिक्योर और सही माहौल में टूर्नामेंट में हिस्सा ले सके। ऐसे वेन्यू हमें दिए जाएं।"

जानकारी के मुताबिक, ICC का नजरिया अभी BCB के नजरिए से मेल नहीं खाता है। मंगलवार की मीटिंग में BCB की रिक्वेस्ट पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया, लेकिन ICC के अपने रुख में बदलाव के तुरंत कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। ICC का अंतिम फैसला आने वाले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है। 10 जनवरी तक इस पर सहमति बन सकती है। संभावना है कि आईसीसी बांग्लादेश को मना सकती है, क्योंकि आईसीसी को बड़ा नुकसान बांग्लादेश के मैचों को शेड्यूल करने से होगा।

बांग्लादेश को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने ग्रुप C के तीन मैच खेलने हैं। इनमें 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ, 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैच शामिल है। इसके बाद बांग्लादेश की टीम को 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल से भिड़ना है। आईसीसी के लिए मैचों को शेड्यूल करना इसलिए भी आसान नहीं है, क्योंकि मैचों के टिकट ऑनलाइन बिक रहे हैं। साथ ही साथ लॉजिस्टिक्स भी एक समस्या है, जिसमें सिर्फ टीमें नहीं, बल्कि मैच ऑफिशियल्स, ब्रॉडकास्टर्स और मीडिया शामिल है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।