श्रीलंका के कप्तान की भारत को वॉर्निंग, कुरेदे पुराने जख्म; इस एक प्लेयर से रहना होगा सावधान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs SL टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को वॉर्निंग दी है। उन्होंने अपने एक गेंदबाज से भारतीय टीम को बचने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने पुराने जख्मों को भी कुरेदा है।

Sri Lankan captain's warning to Team India
श्रीलंकाई कप्तान की टीम इंडिया को वॉर्निंग

IND vs SL टेस्ट सीरीज का आगाज होने में दो ही दिन का समय रह गया है। इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारतीय टीम को वॉर्निंग दी है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिले पुराने जख्मों को कुरेदते हुए उन्होंने कहा है कि इस सीरीज में श्रीलंका का पलड़ा भारी है। कप्तान ने अपने गेंदबाज प्रभात जयसूर्या से भी टीम इंडिया को सावधान रहने की सलाह दी है। दोनों टीमों के गेंदबाजों की बात की जाए तो प्रभात सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्हें गॉल में टेस्ट मैच खेलने का काफी अनुभव है। भारत और श्रीलंका के बीच इस टेस्ट सीरीज के दौरान जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

वापसी को बेचैन भारत

डी सिल्वा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “खैर, इंडिया ने भारत में (न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ) दो सीरीज टर्निंग विकेट पर हारी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वे टर्निंग विकेट पर खेलना भूल गए हैं। वे जरूर वापसी करने के लिए बेचैन होंगे।”

भारत को हराने के लिए श्रीलंका की रणनीति

श्रीलंका की रणनीती मैच को आखिरी दिन तक ले जाने तक होगी ताकि उनके स्पिनर्स मैच का रुख पलट सके। गॉल में पहले दो दिन पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, तीसरे दिन से स्पिनर्स अपना खेल दिखाते हैं।

डी सिल्वा ने कहा, “इंटरनेशनल क्रिकेट आसान नहीं है। अगर हम गेम को चौथे और पांचवें दिन तक ले जा सकते हैं, तो हमारे पास उन्हें हराने का ज्यादा चांस होगा। मुझे उम्मीद है कि हम उनके लिए इसे जितना हो सके उतना मुश्किल बना देंगे और वे सीरीज के दौरान दबाव में रहेंगे।”

कैसी हो सकती है गॉल की पिच

उन्होंने कहा, “आमतौर पर, हमें श्रीलंका में स्पिनिंग विकेट मिलते हैं। लेकिन अभी, यहां बारिश हो रही है और मौसम सूखा नहीं रहने वाला है। हमारी बैटिंग लाइनअप भी मजबूत है, इसलिए मुझे लगता है कि पिचें स्पोर्टिंग होंगी — पहले 2-3 दिनों में बैट्समैन की मदद करेंगी और फिर टर्न लेना शुरू कर देंगी। स्पिनर्स हमारे अटैक की मेन लाइन होंगे। लेकिन, इसके बावजूद, हमारी टीम में कुछ अच्छे सीमर हैं जो गेम बदल सकते हैं।”

डी सिल्वा ने कहा, "फर्क यह है कि यहां रन बनाना काफी मुश्किल है और बैट्समैन को सच में डटकर खेलना होगा और अच्छे-खासे रन बनाने के लिए अपना टेम्परामेंट दिखाना होगा।

हम जानते हैं कि अपनी इनिंग्स को कैसे खेलना है। हमें पता है कि कब टर्न लेना शुरू होगा। कई बैट्समैन टर्न होने पर कन्फ्यूज हो जाते हैं और उन्हें नहीं पता कि इन कंडीशंस में कैसे खेलना है।"

प्रभात जयसूर्या सबसे बड़ा खतरा

लंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रभात जयसूर्या, जिन्होंने गॉल को अपना एरिया बना लिया है। डी सिल्वा ने कहा, "स्टैट्स के हिसाब से, हमारा पलड़ा भारी है। प्रभात ने दोनों टीमों के किसी भी दूसरे प्लेयर्स से ज्यादा मैच खेले हैं, खासकर गॉल में। पिछले कुछ सालों में कई टूरिंग बैटिंग लाइनअप पर उनका पलड़ा भारी रहा है। मैं कहूंगा कि यह श्रीलंका के लिए प्लस-वन है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।